अतिवृष्टि और आपदा से निपटने के लिए तय समय के अंदर ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी मानसून से पूर्व आपदा प्रबंधन व अन्य कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी कार्य निश्चित समयावधि के दौरान पूर्ण करने के निर्देश दिए।आपदा के दृष्टिगत अल्मोड़ा जिला बेहद संवेदनशील है, ऐसे में वहां पर मानसून सीजन के दौरान विशेष रूप से एसडीआरएफ टीम की तैनाती की जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण मानसून सीजन हमारे लिए एक चुनौती की तरह है। अतिवृष्टि और आपदा से निपटने के लिए तय समय के अंदर ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। पिछले वर्ष जिन स्थानों पर अधिक आपदा आई थी, उन स्थानों को चिन्हित किया जाए और वहां पर आपदा से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 जून से पूर्व नालियों, सिंचाई गूलों और नहरों की सफाई सुनिश्चित की जाए। नगर निगम और पालिका क्षेत्रों में भी यदि कहीं जलभराव से संबंधित कार्य किए जाने हैं तो उन्हें भी तय समय पर पूरा किया जाए।

आपदा और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। बंद सड़कों को खोलने के लिए जगह-जगह जेसीबी की तैनाती की जाए। साथ ही समस्त जिलाधिकारी सुनिश्चित करें कि आपदा मद के अंतर्गत होने वाले कार्यों के लिए जल्द से जल्द धनराशि अवमुक्त की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।