कबाड़ी की दुकान में हुआ बम धमाका, 8 लोग हुए घायल

 देहरादून :   थाना रायपुर के किद्दूवाला में धमाके की खबर से हड़कंप मच गया। बम धमाके की खबर सुनते ही पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गई। इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, किद्दूवाला के कुछ कबाड़ी रायपुर के मालदेवता स्थित आर्मी की फायरिंग रेंज में कूड़ा बीनते थे। बताया जा रहा है कि किसी के हाथ इसी रेंज से बिना फायर हुआ बम लगा था। इसी बम को आज कबाड़ी की दुकान पर हथाैड़े से तोड़कर अलग किया जा रहा था। इसी दाैरान बार-बार हथौड़े मारने से बम फट गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना रायपुर को दोपहर में कबाड़ी की दुकान में धमाका होने की सूचना मिली। रायपुर के किद्दूवाला लेन न0-3 में एक कबाडी की दुकान में ये धमाका हुआ है। सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल, दमकल के वाहन और बीडीएस की टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर घायल व्यक्तियो को उपचार के लिए कोरोनेशन और दून अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस कोब बताया गया कि दुकान के मालिक रमेश कुमार खडका पुत्र धर्म सिंह खडका, निवासी लोउर नेहरूग्राम, थाना रायपुर है, जिनके द्वारा 01 माह पूर्व ही दुकान को शुभम को किराये पर दिया था, वहां पर वो कबाड़ी का काम करता था।दुर्घटना के कारणो की जांच की जा रही है। घटना के सम्बंध में थाना रायपुर पर सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घायलों में सभी रायपुर के रहने वाले हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही कई राजनीति और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग घायलों को मिलने अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।