जरूरतमंद लोगों को योजना का लाभ पहले मिले, इसके लिए बेहतर कार्ययोजना बनाकर कार्य करें : राज्यमंत्री

मा0 अध्यक्ष (राज्यमंत्री) उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति आयोग श्री मुकेश कुमार ने विकास भवन, सभागार में देहरादून में अनु०जाति कल्याण हेतु संचालित समस्त योजनाओं की समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए।
बैठक के दौरान माननीय अध्यक्ष ने जनपद में विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए विभागीय अधिकारियों से अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण हेतु चलाई गई योजनाओं के की स्थिति एवं लाभार्थियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी माह में एक बार ब्लॉक स्तर पर भ्रमण कर स्थानीय जनप्रतिनिधयों से उनके क्षेत्र की परेशानी पर चर्चा करें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति देखें। क्षेत्र की समस्याएं सुनते हुए उनका समाधान करने का भी प्रयास करें, यदि समस्याएं शासन स्तर पर निस्तारित होंनी हैं तो उचित स्तर पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से प्रस्तावित करें। उन्होंने निर्देश दिए विभिन्न वर्गों के जरूरतमंद लोगों को योजना का लाभ पहले मिले, इसके लिए बेहतर कार्ययोजना बनाकर कार्य करें।
मा0 अध्यक्ष (राज्यमंत्री) उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति आयोग ने अधिकारियों को धरातल पर जाकर योजना की प्रगति जांचने के निर्देश दिए साथ ही महिला समूहों की आर्थिकी बढाने हेतु उनकों प्रशिक्षित करते हुए स्वरोजगार से जोड़े। उन्होंने कहा जिन विभागों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है वे सफलता की कहानी की डॉक्यूमेंट्री भी बनाएं जिससे अन्य लोग भी इससे प्रेरित हों तथा योजनाओं की जानकारी मिल सके। उन्होंने योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए कहा कि योजनाओं के प्रचार -प्रसार से लोगों को योजनाओं की जानकारी होगी तथा वे इससे लाभन्वित होंगे।
इससे पूर्व मा0 अध्यक्ष (राज्यमंत्री) उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति आयोग द्वारा टाउन हॉल नगर निगम, देहरादून के सभागार, में अनु० जाति के समस्त जनप्रतिनिधियों (ग्राम प्रधान/जिला पंचायत सदस्य / क्षेत्र पंचायत सदस्य/जिला पंचायत अध्यक्ष/ब्लॉक प्रमुख) से परिचर्चा/संवाद करते हुए क्षेत्र की समस्याओं एवं क्षेत्र में योजनाओं की स्थिति की पर चर्चा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विकासभवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विद्याधर कापड़ी, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शशिकांत गिरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला पचायंतीराज अधिकारी विद्यादत्त सोमनाल, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नोटियाल सहित विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।