सांसद श्री अजय भट्ट ने उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर पंतनगर से अयोध्या के लिए नई फ्लाइट शुरू करने का किया अनुरोध

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने नागरिक एवं उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर पंतनगर से अयोध्या के लिए नई फ्लाइट शुरू करने का अनुरोध किया है।

श्री भट्ट ने केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि उनके संसदीय क्षेत्र के अर्न्तगत पन्तनगर से अयोध्या तक नई फ्लाईट चलाने हेतु समस्त क्षेत्रीय जनता द्वारा निवेदन किया है, जो अति आवश्यक है।

उन्होंने पत्र में कहा है कि अवगत कराना है कि प्रत्येक दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए अयोध्या जाते है। फ्लाईट न होने के कारण बड़ी परेशानियों का सामना करना पडता है। साथ ही काठगोदाम कुमाँऊ का प्रवेश द्वार है, यहा पर दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रो से लोग यात्रा हेतु आते है। दूरस्थ क्षेत्र से लोगो को अयोध्या जाने हेतु बरेली (उत्तर प्रदेश) जाना पड़ता है। अयोध्या में श्री राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से यहाँ से लगातार लोगो का अयोध्या आना-जाना और अधिक संख्या में प्रारम्भ हो गया है।

वही कुमाऊं मण्डल में नानकसागर, बौर जलाशय, जिम कार्बेट नैशनल पार्क, नैनीताल, रामगढ, भीमताल, कैंचीधाम, काकड़ीघाट, कौसानी, रानीखेत, विनसर, सूर्य मन्दिर कटारमल, देवीधुरा, मानिला, दूनागिरी, महावतार बाबा जी की गुफा, पूर्णागिरी, चितई गोलू देवता मंदिर, कसार देवी (अल्मोडा) योगदा, सत्संग, सोसायटी का कार्यालय (द्वाराहाट), चौकड़ी, मुनस्यारी, विर्थीफाल, पतालभुवनेश्वर (जमीन के अन्दर गहराई में गुफा), कैलाश मानसरोवर, बागेश्वर, हॉटकालिका, पिण्डारी ग्लेशियर जैसे रमणीय पर्यटक स्थल देश एवं दुनिया में पर्यटको एवं धार्मिक पर्यटकों के लिए आकर्षण के क्षेत्र हैं।

श्री भट्ट ने कहा कि पन्तनगर से अयोध्या तक नई फ्लाईट चलाया जाना बेहद आवश्यक है लिहाजा इस विषय पर शीघ्र कार्य किए जाने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।