राजपुर में श्री राम राज्याभिषेक के साथ ही सम्पन्न हुआ श्री राम लीला महोत्सव 2023

30 अक्टूबर 2023 उत्तराखंड :  श्री राम लीला महोत्सव 2023 श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट राजपुर द्वारा आयोजित अयोध्या में श्री राम राज्याभिषेक के भव्य मंचन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्री राम लीला महोत्सव में राम राज्य के प्रति लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न और हनुमान ने गीत संगीत के साथ मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। तत्पश्चात गुरु वशिष्ठ के निर्देश पर समारोह पूर्वक श्री राम सीता का राज्याभिषेक सम्पन्न हुआ। अति प्रसन्न होकर सीता माता ने एक फूल माला हनुमान को भेंट की हनुमान ने फूलमाला को तोड़ कर देखा उसमें कही भी राम नाम अंकित नहीं था ऐसी स्थिति में हनुमान ने अपना सीना फाड कर दिखाया जिसमें श्रीराम और सीता दोनों विराजमान थे श्री राम राज्याभिषेक पर गगन से भी देवताओं ने पुष्प वर्षा की। श्री राम राज्याभिषेक की लीला में समाज सेवी राज्य आंदोलनकारी और भारतीय रैड क्रास सोसाइटी उत्तराखण्ड के कोषाध्यक्ष श्री मोहन खत्री पदम श्री डा बी के एस संजय, पुष्पक ज्योति आईपीएस विजय स्नेही, NIEPVD के डायरेक्टर मनीष कुमार वर्मा रोशन राणा सुरेन्द्र गुप्ता प्रीति सेठी मैक्स के डा रवि हाइडिल के इं विशाल राणा, अशोक ठाकुर तथा श्री संजय गरगद आदि ने उपस्थित होकर 74 वे श्री राम लीला महोत्सव के सफल आयोजन पर सभी आयोजकों को बहुत बहुत बधाई दी। इस अवसर पर वर्ष 2024 में 75 वे श्री राम लीला महोत्सव के आयोजन को हीरक जयंती के रूप में आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया तथा 75 वे आयोजन को और अधिक मनमोहक स्वरूप में आयोजित करने की घोषणा की गई। इस अवसर पर विजय कुमार जैन संरक्षक, योगेश अग्रवाल प्रधान, संजीव कुमार गर्ग उप प्रधान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *