हमने सबसे बेहतर काम किया है, अभी और बेहतर करना हैं: चौधरी भूपेंद्र सिंह – Nikhil Chetna

हमने सबसे बेहतर काम किया है, अभी और बेहतर करना हैं: चौधरी भूपेंद्र सिंह

16 अक्टूबर 2023 :सहारनपुर : आज दिल्ली मार्ग स्थित सभागार में वोटर महाचेतना अभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के पिछले साढ़े नौ वर्ष व प्रदेश सरकार के छह वर्ष में देश और प्रदेश की दशा दिशा में हर तरह से परिवर्तन आया है। सब तरफ विकास हुआ है। उत्तर प्रदेश की जनता ने अपना भरपूर आशीर्वाद भाजपा को दिया है।

उन्होंने कहा कि हम जिस विचारधारा और मुद्दों को लेकर चले थे उनसे हटे नही और सत्ता में आने पर उन सभी पर काम किया। चाहे कश्मीर से धारा 370 हटाना हो, हमारा संकल्प था अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण वह भी पूरा होने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद चुनाव आयोग द्वारा नव मतदाता अभियान शुरू किया जा रहा है। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर घर समपर्क कर जिनके वोट न बने हो उनके वोट बनवाने में सहयोग करने का काम करें। लोकतंत्र में प्रत्येक वोट कीमती है और प्रत्येक नागरिक का अधिकार है मतदान करना। इसलिए सभी लोग प्रत्येक बूथ पर जाकर हर घर संपर्क कर फॉर्म भरने से लेकर जमा कराने तक काम करना है यदि किसी को कोई दिक्कत आती है तो उसका समाधान भी कराना है।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री जसवंत सैनी, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ चन्द्रमोहन, भाजपा ज़िलाध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, विधायक राजीव गुम्बर, मुकेश चौधरी, देवेंद्र निम, कीरत चौधरी, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा, महापौर डॉ अजय कुमार सिंह, डी के शर्मा, पूर्व विधायक नरेश सैनी, सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।