बांसागाड ग्राम पंचायत स्मार्ट विलेज कयारकुली भट्टा मे संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया!!! – Nikhil Chetna

बांसागाड ग्राम पंचायत स्मार्ट विलेज कयारकुली भट्टा मे संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया!!!

देहरादून दिनांक 18 अगस्त 2022 । अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति संसदीय समिति के अध्यक्ष प्रो. किरिट प्रेमजीभाई सोलंकी तथा सदस्यों ने आज देहरादून के विकासखंड सहसपुर के बांसागाड ग्राम पंचायत स्मार्ट विलेज कयारकुली भट्टा मे संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति संसदीय समिति के अध्यक्ष प्रो. किरिट प्रेमजीभाई सोलंकी ने ग्राम पंचायत स्मार्ट विलेज क्यारकुली भट्टा मे संचालित विकास कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सम्पूर्ण भारत आजादी की 75वी वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमने अभी तक बहुत सी उपलब्धियां और सफलताएं प्राप्त की हैं। आज माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश का चहुमुखी विकास हो रहा है। ग्राम पंचायत स्मार्ट विलेज क्यारकुली भट्टा मे प्रभावी ढंग से संचालित विकास कार्य सभी के लिए आदर्श है। यहां केंद्र तथा राज्य सरकार की सभी ग्रामीण विकास योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू की जा रही है। यह बड़े गर्व का विषय है कि जल जीवन मिशन में इस ग्राम पंचायत की सफलता को देखते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी ने भी इस गांव के लोगों से संवाद किया। पार्लियामेंट्री कमेटी का इस गांव में आना बड़ी उपलब्धि है। यह सराहनीय है कि गांव में पीएमजीएसवाई, सड़कों के निर्माण, शिक्षा, हस्तशिल्प के विकास, स्वरोजगार आदि के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया जा रहा है। गांव के विकास में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ग्राम पंचायत में सीसीटीवी कैमरे, खेल मैदान का निर्माण सराहनीय पहल है। गांव में जल संरक्षण के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
सांसद श्री अजय टम्टा ने कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।