![](http://himkelahar.com/wp-content/uploads/2023/07/WhatsApp-Image-2023-07-07-at-19.05.52.jpeg)
6 सितंबर 2023 देहरादून : देहरादून हवाई अड्डे से विमानन कंपनी फ्लाईबिग बुधवार से हिंडन (गाजियाबाद) व लुधियाना (पंजाब) के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई है। सप्ताह में पांच दिन यह सेवा उपलब्ध रहेगी। देहरादून हवाई अड्डे के महाप्रबंधक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि फ्लाइबिग का 19 सीटर विमान देहरादून से सुबह 8:10 बजे पर उड़ान भरकर 9.05 बजे पर हिंडन ( गाजियाबाद) पहुंचेगा। उसके बाद लुधियाना के लिए उड़ान भरकर वापस हिंडन पहुंचेगा। हिंडन से 12.55 बजे पर उड़ान भरकर दोपहर 1.50 बजे देहरादून हवाई अड्डे पर पहुंचेगा।
हर सप्ताह के बुधवार से रविवार तक यह सेवा उपलब्ध रहेगी। देहरादून से पिथौरागढ़ (पंतनगर) के लिए भी जल्द ही फ्लाइंबिग कंपनी हवाई सेवा शुरू करने जा रही है।
किराया सूची
देहरादून – हिंडन – 3181
हिंडन – लुधियाना – 2098