सीसीबी ने एक बड़ी साजिश की योजना बनाने वाले पांच संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार

बेंगलुरु 19 जुलाई 2023 :  केंद्रीय अपराध शाखा (CCB) ने कर्नाटक में पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान सैयद सुहेल, उमर, जनिद, मुदासिर और जाहिद के रूप में की गई है।

इसके साथ ही सीसीबी ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी जब्त की है। आशंका जताई जा रही है कि इन सभी आतंकियों ने बेंगलुरु में धमाका करने की योजना बनाई थी। सीसीबी ने बताया कि ये पांचों 2017 के एक हत्या मामले में आरोपी हैं और परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल में रहने के समय आतंकियों के संपर्क में आए। सेंट्रल क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किए गए पांचों संदिग्ध आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार सहित अन्य समान बरामद हुआ है। सीसीबी ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्धों के पासे से चार वॉकी-टॉकी, सात देशी पिस्तौल, 42 जिंदा गोलियां, दो खंजर, दो सैटेलाइट फोन और चार ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने कहा कि 2008 बेंगलुरु सीरियल ब्लास्ट का आरोपी टी नजीर, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है। गिरफ्तार किए गए पांच संदिग्ध आतंकी को 2008 के सीरियल ब्लास्ट के आरोपी टी नजीर ने कट्टरपंथी बनाया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पांचों संदिग्ध पिछले दिनों एक हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए 21 लोगों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि इसका सरगना फिलहाल फरार है और सेल फोन के जरिए संदिग्धों के संपर्क में था। सूत्रों ने बताया कि उन्हें एक बड़ी साजिश की योजना बनाते समय सुल्तानपाल्या इलाके के कनकनगर में एक पूजा स्थल के पास पकड़ा गया। केंद्रीय अपराध शाखा ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।सीसीबी ने कहा कि ये पांचों आतंकी बेंगलुरु के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं और शहर में धमाके की योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा कि संदिग्धों की सूचना मिलने के बाद लोकेशन ट्रैक किया गया और पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं, जिसका इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।