कोटद्वार में मालन पुल टूटने से आवागमन हुआ ठप , पहाड़ों के दरकने से मलबा आने से सड़कें हुई बाधित

13 जुलाई 2023 उत्तराखंड : प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश से जहां एक ओर जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा, वहीं पहाड़ों के दरकने से मलबा आने से सड़कें बाधित हो गई। आज सुबह कोटद्वार भाबर का एक महत्वपूर्ण मालन पुल अचानक भरभराकर टूट गया। जिसके चलते यहां आवागमन पूरी तरह से ठप है। साथ ही भाबर क्षेत्र का कई गांव से संपर्क टूट गया है।बारिश से गूलर झाला के गुर्जर डेरे में पानी घुस गया। कमोबेश यही हाल लालढंग किलर खान मोटर मार्ग पर है। लैंसडौन वन प्रभाग के जंगलों से जितनी भी नदी नीचे आ रही हैं सब उफान हैं।बारिश के बाद दुगड्डा, लैंसडौन और बैजरो की 33 सड़कों पर मलबा आने के कारण आवाजाही बाधित रही। जिससे इन मार्गों से जुड़े दर्जनों गांवों का सड़क संपर्क कट गया है। लोनिवि की ओर से जेसीबी मशीनें लगा बंद मार्गों को खोलने की कवायद शुरू कर दी गई है।प्रांतीय खंड लोनिवि लैंसडौन के अंतर्गत घट्टूगाड-चैलूसैंण-गुमखाल-लैंसडौन-रिखणीखाल-बीरोंखाल स्टेट हाईवे, सतपुली-दुधारखाल-धारकोट, सतपुली-सिसल्डी मोटर मार्ग, मरचूला-सराईंखेत-बैजरो-पोखड़ा-सतपुली स्टेट हाईवे, धुमाकोट-पिपली मोटर मार्ग, चाई-गिंवाली-रैतपुर मोटर मार्ग, संदणा-मठाली मोटर मार्ग, रिखणीखाल-टकोलीखाल मोटर मार्ग पर आवाजाही बाधित रही। इसके अलावा कुल्हाड़-राजखिल मोटर मार्ग, कंडाखणीखाल-जुड मोटर मार्ग, देवीखेत-जामल-डबोलीखाल मोटर मार्ग, थानखाल-भलगांव मोटर मार्ग, चैलूसैंण-देवीखेत मोटर मार्ग, द्वारी-सिलगांव मोटर मार्ग, सतपुली-बरसूड़ी मोटर मार्ग, वड्डा-ताड़केश्वर मोटर मार्ग, सिलोगी-घनसाली मोटर मार्ग, जाखणीखाल-अमोला-दाबड़ मोटर मार्ग, मस्टखाल-पुलांसू-उतिंडा मोटर मार्ग मलबा आने के कारण बंद रहे।

निर्माण खंड लोनिवि दुगड्डा के अंतर्गत लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-धुमाकोट स्टेट हाईवे, नालीखाल-बंचूरी-नैल-कपोलकाटल मोटर मार्ग, कोटद्वार रामड़ी मोटर मार्ग, कांडाखाल-खैराणा मोटर मार्ग, पौखाल-भवांसी मोटर मार्ग, चाक्यू-हिलोगी मोटर मार्ग, चाक्यू-डोबर मोटर मार्ग, सैंज-चुब्याणी-गुमालगांव-बुधोली मोटर मार्ग पर मलबा आने के कारण यातायात बाधित रहा। निर्माण खंड बैजरो के अंतर्गत थलीसैंण-बूंगीधार-देघाट-जैनल-मानिला-डोटियाल-मरचूला स्टेट हाईवे, घट्टूगाड-सिलोगी-चैलूसैंण-गूमखाल-लैंसडौन-डेरियाखाल स्टेट हाईवे, स्यूंसी-आमकुलाऊं मोटर मार्ग, जिवई-बिरगणा मोटर मार्ग, सुकई संपर्क मार्ग, थलीसैंण-मुसेटी-फरस्यूडी-धाधणखेत मोटर मार्ग, गढ़कोट-छांछरौ मोटर मार्ग पर मलबा आने के कारण आवाजाही प्रभावित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।