PM मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाले दल से की मुलाकात, कहा- एथलीटों की उपलब्धियों पर पूरे देश को गर्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने वाले भारतीय दल के साथ बातचीत की। इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि खेलों में हमारे एथलीटों की उपलब्धियों पर पूरे देश को गर्व है। 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों के भारतीय दल के साथ अपने आधिकारिक निवास पर बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2 दिन बाद देश आजादी के 75 वर्ष पूरा करने वाला है। एक गर्व की बात है कि देश आप सभी की मेहनत से एक प्रेरणादायक उपलब्धि के साथ आजादी के अमृत काल में प्रवेश कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में देश ने खेल के मैदान में दो बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की है। कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ-साथ देश ने पहली बार शतरंज ओलंपियाड का आयोजन किया, न केवल सफल आयोजन किया बल्कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया।

इससे पहले मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रमंडल खेल-2022 में हिस्सा लेकर लौटे भारतीय दल से 13 अगस्त को सुबह 11 बजे अपने आवास पर मुलाकात करने को लेकर उत्सुक हूं। खेलों में हमारे एथलीटों की उपलब्धियों पर पूरे देश को गर्व है। बर्मिंघम में भारत ने 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल के साथ अपने अभियान का अंत किया। पीएम ने खिलाड़ियों के बर्मिंघम रवाना होने से पहले उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि जब खिलाड़ी सीडब्ल्यूजी से लौटकर आएंगे तो वह उनसे मिलने के लिए समय निकालेंगे। अब पीएम ने कहे अनुसार अपना वादा निभाया।

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन 11 दिनों तक हुआ। कॉमनवेल्थ गेम्स का 23वां एडिशन चार साल बाद यानी 2026 में ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में होगा। ऑस्ट्रेलिया 178 पदकों के साथ पहले जबकि इंग्लैंड 176 मेडल के साथ दूसरे नंबर पर रहा। कनाडा को 92 पदकों के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।