शिक्षक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

 

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की देहरादून शाखा द्वारा आज दिनांक 13 सितम्बर 2026 को रायपुर स्थित महोत्सव द बैंक्वेट हॉल में शिक्षक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ जी, भूतपूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड एवं भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री, उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विंग कमांडर (सेनि.) अनुपमा जोशी जी रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री बृजभूषण गैरोला जी, माननीय विधायक, डोईवाला ब्लॉक, देहरादून तथा सम्मानित अतिथि के रूप में श्री हरि भंडारी जी, चेयरमैन, दून वुड्स ग्लोबल स्कूल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री धर्मेंद्र सिंह रावत जी, जिला अध्यक्ष, उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ भी उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर श्रीमती स्वाति डोभाल, पार्षद, नथुआवाला भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए शिक्षकों की भूमिका एवं शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

 

कार्यक्रम में देहरादून के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षाविदों ने भी सहभागिता की। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया तथा शिक्षा-जगत से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श के लिए एक सार्थक मंच प्रदान किया।

 

इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय योगदान एवं शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. दिव्या नेगी घई एवं सीएस एच. पी. व्यास ने प्रमुख वक्ता के रूप में अपने विचार साझा किए।

 

मुख्य विशिष्ट अतिथि डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ जी ने शिक्षा के महत्व, शिक्षक की भूमिका तथा वर्तमान शिक्षा व्यवस्था एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न आयामों पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं, श्री बृजभूषण गैरोला जी ने शिक्षा एवं शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

 

कार्यक्रम का स्वागत संबोधन सीएस डॉ. रुचित्रा कपरवान, चेयरपर्सन, ICSI देहरादून चैप्टर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सीएस डॉ. संगीता बग्गा, पूर्व चेयरपर्सन, ICSI देहरादून चैप्टर द्वारा किया गया।

 

इस अवसर पर सीएस सीएमए देवना जुयाल, सचिव, देहरादून चैप्टर; सीएस नेहा रस्तोगी तथा सीएस एच. पी. व्यास, वरिष्ठ कंपनी सचिव एवं प्रमुख वक्ता सहित ICSI के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में AU बैंक, राजपुर रोड शाखा, AU बैंक, चकराता रोड शाखा, श्री राम किशन चमोली जी एवं श्री साकेत चमोली जी का महत्वपूर्ण सहयोग एवं प्रायोजन रहा। आयोजकों ने सभी प्रायोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम ने शिक्षकों के सम्मान, उनके योगदान की सराहना तथा शिक्षा के क्षेत्र में नए विचारों एवं संभावनाओं पर सार्थक संवाद के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।