जिलाधिकारी पिथौरागढ ने अधिकारियों के साथ धारचूला में आपदा प्रभावित एलधारा क्षेत्र के ट्रीटमेंट कार्यों की समीक्षा की – Nikhil Chetna

जिलाधिकारी पिथौरागढ ने अधिकारियों के साथ धारचूला में आपदा प्रभावित एलधारा क्षेत्र के ट्रीटमेंट कार्यों की समीक्षा की

पिथौरागढ़ | जिलाधिकारी रीना जोशी ने संबंधित अधिकारियों के साथ जनपद के धारचूला में आपदा प्रभावित एलधारा क्षेत्र के ट्रीटमेंट कार्यों की समीक्षा कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था सिंचाई विभाग एवं ट्रीटमेंट कार्यों का स्टीमेट तैयार करने वाली संस्था टीएचडीसी के अधिकारियों से एलधारा क्षेत्र के ट्रीटमेंट कार्य के धीमा पड़ जाने का कारण जाना। जिस पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि टीएचडीसी द्वारा एलधारा क्षेत्र में 4 बोरहोल की टेस्टिंग की जानी है। जिसके बाद डिजाइनिंग की जाएगी। जिसके कारण से कुछ दिनों से ट्रीटमेंट कार्य रुका हुआ है।
वहीं टीएचडीसी के अधिकारियों ने बताया कि कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग को एलधारा क्षेत्र में जो कार्य चालू रखे जा सकते हैं उनके बारे में अवगत करा दिया गया है। जिस पर जिलाधिकारी ने चालू रखे जा सकने वाले कार्यों को तत्काल ही शुरू करने के निर्देश कार्यदाई संस्था सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग एवं टीएचडीसी के अधिकारियों से कहा कि आगामी मानसून काल शुरू होने में थोड़ा ही समय बचा है, लिहाजा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आगामी मानसून काल से पूर्व ही एलधारा क्षेत्र का ट्रीटमेंट इस प्रकार से कर दिया जाय कि आगामी मानसून काल में एलधारा क्षेत्र में किसी भी प्रकार का नुकसान न होने पाये। उन्होंने निर्देशों को गंभीरता से लेने की बात कहते हुए चेतावनी दी कि यदि मानसून काल में एलधारा क्षेत्र में किसी भी प्रकार का नुकसान होता है तो कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग एवं स्टीमेट तैयार करने वाली संस्था टीएचडीसी के संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
वहीं जिलाधिकारी ने धारचूला के घटगाड़ क्षेत्र में निर्माण कार्य गुणवत्ता युक्त न होने की बात कहते हुए उप जिलाधिकारी धारचूला दिवेश शाशनी को कार्यों की जांच कराए जाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, अधीक्षण अभियंता सिंचाई विकास श्रीवास्तव, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर आदि उपस्थित थे जबकि अन्य अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।