17 अप्रैल को 14वें चरण में प्रदेशभर में 1 से 19 आयु वर्ष के 38 लाख बच्चों को दी जाएगी कृमि नाशक दवा – Nikhil Chetna

17 अप्रैल को 14वें चरण में प्रदेशभर में 1 से 19 आयु वर्ष के 38 लाख बच्चों को दी जाएगी कृमि नाशक दवा

उत्तराखंड 16 अप्रैल 2023: चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 17 अप्रैल को प्रदेशभर में 1-19 आयु वर्ष के 38 लाख लक्षित बच्चों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जायेगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस कार्यक्रम के 14 वें चरण की शुरुआत देहरादून के बी.एस. नेगी राजकीय इंटर कालेज गुजराड़ा से की जायेगी। विभागीय मंत्री डॉ. रावत वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। डॉ.रावत ने बताया कि प्रत्येक लक्षित बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाने के लिये सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को ठोस निर्देश दे दिये गये हैं। साथ ही उन्हें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग,महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य हितधारक विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने को भी कहा गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य के सभी स्कूलों, तकनीकी एवं उच्च शिक्षण संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के अंतर्गत अगम्य व मलिन बस्तियों में बड़े पैमाने पर बच्चों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल दी जायेगी। राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के शतप्रतिशत बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाकर उन्हें कृमि मुक्त रखना है ताकि स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण में हम एक कदम और आगे बढ़ सकें। इसलिये यदि इस अवसर पर कोई बच्चा किसी कारणवश कृमि नाशक दवा खाने से छूट जाता है तो मॉप अप दिवस 20 अप्रैल को वंचित बच्चे को दवा खिलाई जायेगी।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिये प्रत्येक स्तर पर प्रभावी तैयारियां की जा चुकी है। इसके लिए सभी नोडल शिक्षकों,आंगनवाड़ी आशा कार्यकत्रियों को विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया गया है। मंत्री ने बताया कि 13 वें चरण में प्रदेशभर में 34 लाख बच्चों को कृमि नाशक दवा की डोज दी गई थी। अब 14 वें चरण में लक्षित बच्चों की संख्या को बढ़ाकर 38 लाख कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।