आवास से शिक्षा और स्वास्थ्य तक, पीवीटीजी परिवारों को योजनाओं से जोड़ने की कवायत तेज – Nikhil Chetna

आवास से शिक्षा और स्वास्थ्य तक, पीवीटीजी परिवारों को योजनाओं से जोड़ने की कवायत तेज

 

 

*देहरादून 29 अक्टूबर, 2026*

 

देहरादून जनपद में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के अंतर्गत बुक्सा जनजाति के परिवारों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने विकासखंड विकासनगर, सहसपुर एवं डोईवाला के 46 गांवों में निवासरत बुक्सा जनजाति के पीवीटीजी परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से संतृप्त करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए हैं।

 

जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत इन गांवों में निवासरत परिवारों को सामाजिक-आर्थिक स्थिति, आवास, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने स्तर पर पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चिह्नित गांवों में निवासरत पीवीटीजी परिवारों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। संबंधित विभागों को पात्र लाभार्थियों का विवरण निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराने के साथ ही योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी प्रस्तुत करनी होगी।

 

निर्देशों के तहत जनजाति कल्याण विभाग, समाज कल्याण, राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पेयजल, विद्युत तथा लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों को अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित योजनाओं की प्रगति का विवरण तैयार करने को कहा गया है।

 

इसके अतिरिक्त, संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता, भवनों की स्थिति, पेयजल, शौचालय, विद्युत संयोजन तथा कंप्यूटर-प्रिंटर जैसी सुविधाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

जिला प्रशासन का मकसद पीवीटीजी परिवारों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना, मूलभूत सुविधाओं में सुधार लाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाकर उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।