एयरपोर्ट के आसपास अवस्थित स्कूल, कालेज, सड़क आदि को मूलभूत सुविधाओं से आच्छादित करें- सांसद हरिद्वार

देहरादून | माननीय सांसद हरिद्वार लोकसभा एवं पूर्व मानव संसाधन मंत्री भारत सरकार /अध्यक्ष विमानपत्तन सलाहकार समिति देहरादून डाॅ0 रमेश पोखरियाल निंशक की अध्यक्षता में जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट भवन के सभागार में विमानपत्तन सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति द्वारा सर्वसम्मति से एयरपोर्ट का नाम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम रखे जाने की सहमति प्रदान की।
बैठक में माननीय सांसद हरिद्वार ने कहा कि जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट विश्व का सबसे ऐतिहासिक दृष्टिकोण महत्वपूर्ण है तथा देश के सबसे व्यस्तम एयरपोर्ट में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में देवभूमि की संस्कृति का औलौकिक झलक देखने को मिले, जिससे एयरपोर्ट पर आने वाले देशी/विदेशी पर्यटक/आगन्तुक देवभूमि की सास्कृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक सभी चीजों से रूबरू होते हुए स्मृति को आत्मसात कर अपने साथ देश एंव दुनिया में ले जा सकें। साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट परिसर में राज्य के स्थानीय ब्रांडेड उत्पादों की आउटलेट इत्यादि लगवाने के निर्देश दिए, जिससे यहां के राज्य के स्वयं सहायता समूहों को रोजगार मिले तथा उनकी आर्थिकी भी बढाई जा सके।
माननीय सांसद ने एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में आ रही बाधाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावी पैरवी करते हुए बाधाओं निस्तारित करें इसके लिए शासन स्तर, राज्य सरकार तथा उनकी ओर से भी सम्बन्धित को पत्राचार करें। साथ ही निर्देशित किया कि एयरपोर्ट के आसपास अवस्थित स्कूल, कालेज, सड़क आदि को मूलभूत सुविधाओं से आच्छादित करें। उन्होंने जिलाधिकारी को कहा कि पर्यटन, ग्राम्य विकास, महिला सशक्तीकरण आदि रेखीय विभागों के अधिकारियों की बैठक एवं स्थानीय उत्पाद को मानक के अनुसार प्रभावी योजना तैयार करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करें, जिससे स्थानीय स्वंय सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार की संभावनाएं बढ सके। उन्होंने एयरपोर्ट निर्माण अवस्थापना के साथ ही होेने वाली व्यवसायिक गतिविधियों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किये जाने के निर्देश दिए। बैठक में पूर्व आयोजित बैठक के बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर माननीय सांसद टिहरी श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह एवं स्थानीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने अपने सुझाव दिए।
इस अवसर पर माननीय सांसद टिहरी श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह एवं स्थानीय विधायक बृजभूषण गैरोला, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून नितिशमणी त्रिपाटी निदेशक विमाननपत्त्न प्रभाकर मिश्रा, सदस्य रवीन्द्र बेलवाल व संजीव चैहान, सहित सम्बन्धत अधिकारी विमानन कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।