झारखंड के 3 कांग्रेसी विधायकों की गाड़ी से बरामद हुआ भारी मात्रा में कैश, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

कोलकाता। झारखंड के 3 कांग्रेसी विधायकों की गाड़ी से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल पुलिस ने भारी मात्रा में कैश के साथ कांग्रेस के तीनों विधायकों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि गाड़ी में कितना कैश मौजूद था। ऐसे में पुलिस ने कैश की गिनती करने के लिए मशीन मंगवाई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हावड़ा एसपी स्वाति भंगालिया ने बताया कि हमने झारखंड से कांग्रेस के 3 विधायकों जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, खिजरी के विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा के विधायक नमन बिक्सल को भारी मात्रा में नकद राशि के साथ पकड़ा है। काउंटिंग मशीन आने के बाद ही हम पैसों की गिनती कर पाएंगे।

भाजपा ने साधा निशाना

झारखंड की भाजपा इकाई के नेता आदित्य साहू ने कहा कि अभी तो हमें जानकारी नहीं है कि किसका पैसा है और गाड़ी में कौन लोग सवार थे। लेकिन जब से झारखंड में इनकी सरकार बनी है तब से भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इससे पहले भी झारखंड में अधिकारियों के घरों से बड़ी मात्रा में नकदी पकड़ी गई थी। उन्होंने कहा कि वे जनता की गाढ़ी कमाई का इस्तेमाल दूसरे कामों में करते हैं। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और यह सब सामने आया।

कांग्रेस का भाजपा पर आरोप

झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करना भाजपा के स्वभाव में है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार के खिलाफ भी ऐसा ही किया गया है। सरकार गिराने के लिए उन्हें (भाजपा द्वारा) पैसा दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।