महाशिवरात्रि के मेले को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस एक्शन में

ऋषिकेश: महाशिवरात्रि का मेला हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच सुरक्षित संपन्न कराने की तैयारी पुलिस ने पूरी कर ली है. नीलकंठ महादेव मंदिर में लगने वाले विशाल महाशिवरात्रि के मेले को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस एक्शन में दिखाई दे रही है. जनपद पौड़ी के एडिशनल एसपी शेखर सुयाल ने मेला क्षेत्र को 3 जोन और 6 सेक्टर में विभाजित कर दिया है.प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी सीओ स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है. सेक्टर की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर रेंक के अधिकारियों को दी गई है. इसके अलावा पूरे मेला क्षेत्र में दो प्लाटून पीएसी और 120 सिपाहियों की तैनाती की गई है. एडिशनल एसपी ने लक्ष्मण झूला थाने में सभी पुलिसकर्मियों को ब्रीफ कर शिव भक्तों के साथ मधुर व्यवहार करने और संयमित रूप से ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं. एडिशनल एसपी ने बताया कि 17 फरवरी से 19 फरवरी तक भारी वाहनों का मेला क्षेत्र में प्रवेश वर्जित रहेगा. आड़े तिरछे खड़े वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया जाएगा.पशुलोक बैराज से नीलकंठ जाने वाले वाहन गरुड़ चट्टी होते हुए मंदिर जाएंगे. नीलकंठ से वापस आने वाले वाहन गरुड़ चट्टी से तपोवन भेजे जाएंगे. एडिशनल एसपी ने बताया मंदिर परिसर के पास करीब 700 चौपहिया वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था है. इससे अधिक वाहनों के आने पर अन्य वाहनों को पीपलकोटी देवली मार्ग पर डायवर्ट कर नजदीकी पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा. बता दें कि मणिकूट पर्वत स्थित पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर में अलग-अलग प्रदेशों से लाखों की संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं. यही कारण है कि आने वाले शिवरात्रि के दिन पुलिस प्रशासन सुरक्षा के लिहाज से कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।