राजू पहलवान ने पंजाब के पहलवान को पटखनी देकर खिलाब किया अपने नाम

बागेश्वर| उत्तराखंड के पहलवान राजू थापा ने कुश्ती में बाजी मारकर ट्राफी के साथ ही 25 हजार का नकद पुरूस्कार अपने नाम किया व दर्शकों की वाहवाही लूटी। उत्तरायणी मेले में पहली बार कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। द्वितीय समापन दिवस में 12 मैच खेले गए जिसमें यू.पी., राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब,दिल्ली, हिमांचल प्रदेश, मध्यप्रदेश व नेपाल के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।

समापन दिवस रविवार को 12 मैच खेले गए जिसमे 24 पहलवानों ने प्रतिभाग किया। सेमीफाइनल का कुश्ती मैच उत्तराखंड के पहलवान राजू थापा व राहुल मध्यप्रदेश के बीच खेला गया, जिसमें राजू थापा ने राहुल का पटखनी दी, व फाइनल में प्रवेश किया, इसी तरह दूसरा सेमीफाइनल शंकर थापा नेपाल व बख्तावर पंजाब के बीच खेला गया, जिसमें बख्तावर विजय रहे। रोमांचक फाइनल मैच उत्तराखंड के राजू थापा व पंजाब के पहलवान बख्तावर के बीच खेला गया, जिसमें राजू पहलवान ने पंजाब के पहलवान को पटखनी देकर खिलाब अपने नाम किया।

द्वितीय दिवस में खेले गए मैच में भगत काशीपुर व ज्वाला सिंह राजस्थान के बीच खेला गया, जिसमें भगत ने विजय प्राप्त की, इसी तरह पहलवान मनोज बनारस व सचिन सहारनपुर के बीच खेला गया, जिसमें सचिन विजय रहे। हर्ष शर्मा देहरादून व सुधीर मध्यप्रदेश, रोहित व सुदामादास बाबा अयोध्यया, शंकर थापा नेपाल व कालू राजस्थान, मंजित दिल्ली व मोहित हरियाणा, बाबा अयोध्यया व शंकर थापा के बीच कुश्ती मैच हुए, जबकि पहलवान रोहित दिल्ली व मंजित हरियाणा के बीच कुश्ती मैच हुआ जो बराबरी पर रहा।

जिलाधिकारी/मेला संरक्षक अनुराधा पाल, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, प्रायोजक दलीप खेतवाल ने विजेता व उपविजेता को ट्राफी के साथ ही नकद 25 व 11 हजार की धनराशि देकर सम्मानित किया, तथा प्रतिभागी पहलवानो को ट्राफी दी गयी।

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि उत्तरायणी मेले में पहली बार दंगल का आयोजन अपने आप में सराहनी प्रयास है। जनता की भीड व प्रोत्साहन को देखते हुए आगे भी इस प्रकार के खेल आयोजन किए जाएंगे ताकि हमारे जनपद व प्रदेश में भी कुश्ती का प्रचलन बढे व युवाओं को इस खेल के प्रति रूझान बढे व युवा पढाई के साथ ही खेलों के ओर रूख करें। अध्यक्ष नगर पालिका सुरेख खेतवाल ने सौहार्दपूर्ण कुश्ती के लिए सभी पहलवानों व जनता का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सीएस इमलाल, इन्द्र सिंह परिहार, प्रेम सिंह हरडिया, कैलाश आर्या, नीमा दफौटी, धीरेन्द्र परिहार, प्रहलाद दफौटी, किशन नगरकोटी, दीपक खेतवाल सहित भारी संख्या में दर्शकों ने कुश्ती दगंल का लुफ्त लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।