नारी शक्ति वंदन अधिनियम से मजबूत होगा लोकतंत्र, बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी: आशा नौटियाल

 

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने भाजपा जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट एवं जिले की मातृशक्ति के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” पर प्रेरणादायक उद्बोधन सुना। इसके उपरांत आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि यह अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त बनाने और लोकतंत्र को अधिक समावेशी बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक युगांतरकारी कदम है। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण का प्रावधान केवल प्रतिनिधित्व बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नीति निर्माण को अधिक संवेदनशील, समावेशी और प्रभावी बनाने की दिशा में ठोस पहल है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन से महिलाएं ‘नीति की लाभार्थी’ से ‘नीति की निर्माता’ बन सकेंगी।

नौटियाल ने कहा कि जब निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती है, तो शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा, जल और स्वच्छता जैसे विषय प्राथमिकता में आते हैं। स्थानीय निकायों में महिलाओं के आरक्षण के सकारात्मक परिणाम पहले ही सामने आ चुके हैं और अब यही प्रभाव संसद व विधानसभाओं में भी दिखाई देगा।

उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले एक दशक में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए व्यापक प्रयास किए गए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन और स्वयं सहायता समूहों जैसी पहलों ने महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाया है।

इस अवसर पर महिला आयोग की सदस्य दर्शनी पवार, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन जमलोकी, पलायन निवारण आयोग की सदस्य रंजना रावत, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अर्चना चमोली सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।