टिहरी में अल्टो कार हुई हादसे का शिकार , तीन की मौत

टिहरी के आगराखाल-कुसरेला मार्ग के पास एक ऑल्‍टो कार हादसे की शिकार हो गई। हादसे में तीन कार सवारों की मौत हुई है और एक सवार घायल हुआ है। यह हादसा ग्राम सलडोगी के पास हुआ। सूचना पाकर एसडीआरएफ ढालवाला घटनास्थल के लिए रवाना हुई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे लगभग कुसरेला मोटर मार्ग ग्राम सलडोगी के समीप ऑल्टो कार खाई में गिर गई। कार में तीन व्यक्ति सवार थे। तीनों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गयी।

कोटद्वार के लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के अंतर्गत अल्दवा गांव के समीप से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुआ चरवाहा सोमवार शाम अपने डेरे पर वापस लौट आया। बुरी तरह घायल चरवाहे को उपचार के लिए कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाया गया है। गायब चरवाहे की तलाश में पूरे दिन वन विभाग के साथ ही राजस्व विभाग की टीम क्षेत्र के जंगलों को खंगालती रही। जनपद टिहरी के अंतर्गत भिलंगना प्रखंड के ग्राम कुरड़ी-पिनस्वार से चरवाहों का एक दल अपने भेड़-बकरियों को चुगाने के लिए लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के अंतर्गत ग्राम अल्दवा के समीप वन क्षेत्र में रूका हुआ है। इसी दल में शामिल 50 वर्षीय धर्म सिंह रविवार दोपहर किसी कार्य से कोटद्वार आया।

 कोटद्वार से वापस लौटने में धर्म सिंह को देर हो गई। रात्रि करीब साढ़े सात बजे एक मैक्स वाहन धर्म सिंह को अल्दवा गांव के समीप छोड़ वापस लौट गया। धर्म सिंह सुबह तक डेरे में नहीं पहुंचा तो डेरे में मौजूद अन्य जनों ने ग्रामीणों को साथ ले उसकी तलाश शुरू कर दी। जिस स्थान पर मैक्स चालक ने धर्म सिंह को छोड़ा था, वहीं तीन सौ मीटर नीचे ग्रामीणों को धर्म सिंह के जूते व पर्स मिले। समीप ही खून के निशान भी नजर आए। जंगली जानवर के हमले की आशंका के चलते ग्रामीणों ने घटना की सूचना दुगड्डा रेंज कार्यालय में दी। वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार डोबरियाल के नेतृत्व में वन कर्मी धर्म सिंह की तलाश में जुट गए। सूचना मिलने के बाद राजस्व उप निरीक्षक राजेश राणा भी ग्रामीणों के साथ जंगल में धर्म सिंह की तलाश शुरू कर दी।

 सुबह करीब आठ बजे से शुरू हुआ खोजी अभियान शाम करीब पांच बजे तक चला। राजस्व उप निरीक्षक राजेश राणा ने बताया कि शाम करीब पांच बजे धर्म सिंह घायल हालत में अपने डेरे में पहुंच गया। धर्म सिंह से मिली जानकारी के आधार पर राजेश ने बताया कि मैक्स से उतरने के बाद वह सड़क किनारे अपने बैग को रख लघुशंका करने लगा। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह खाई में जा गिरा। पूरी रात वह खाई में बेहोश पड़ा रहा। सुबह होश आने पर उसने धीरे-धीरे डेरे की ओर बढ़ना शुरू किया और काफी प्रयास के बाद शाम को डेरे में पहुंच पाया। राजेश ने बताया कि धर्म सिंह को काफी चोट आई हैं व उसे उपचार के लिए कोटद्वार भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।