एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये ठगे

नोएडा :  नीट की परीक्षा में असफल होने वाले छात्र-छात्राओं को एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त (प्रथम जोन) हरीश चंदर ने बताया कि लखनऊ की रहने वाली एक युवती दर्शिका ने कुछ दिन पहले सेक्टर-126 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर कुछ लोगों ने उससे करीब 13 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर इस गिरोह में शामिल बिहार निवासी दीपक तथा आजमगढ़ निवासी राजेश को आज गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इनका एक साथी यश चतुर्वेदी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

डीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि इन बदमाशों ने नोएडा के अलावा दिल्ली के मालवीय नगर ,लखनऊ, कानपुर में भी कार्यालय खोलकर लोगों से ठगी की है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि इन आरोपियों ने गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित विभिन्न राज्यों में रहने वाले कई छात्र-छात्राओं से करोड़ों रुपये की ठगी की है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि ये लोग नीट की परीक्षा में असफल रहने वाले छात्र-छात्राओं का डाटा इंटरनेट के माध्यम से हासिल करते थे तथा उसने संपर्क कर उन्हें सरकारी या निजी मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर अपने जाल में फंसाते थे। इस बीच, नोएडा के सेक्टर-62 स्थित एक संस्थान में पढ़ाने वाले प्रोफेसर से अज्ञात साइबर ठगों ने सात लाख 64 हजार रुपये की ठगी कर ली। सेक्टर-58 थाने के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि आईआईएम में प्रोफेसर के पद पर कार्य करने वाले कौशिक भट्टाचार्य ने अपने भविष्य निधि के खाते को मुंबई से नोएडा स्थानातंरित कराने के लिए ऑनलाइन नंबर सर्च किया था। भट्टाचार्य ने बताया कि इसके बाद एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। उसने अपनी बातों में फंसाकर उनसे सात लाख 64 हजार रुपये की ठगी कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।