मंदिर के कर्मचारी ने मंदिर में पूजा करने आई एक युवती को बेरहमी से पीटा

बेंगलुरु से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां पर एक मंदिर के कर्मचारी ने मंदिर में पूजा करने आई एक युवती को बेरहमी से पीटा। घटना 21 दिसंबर की बताई जा रही है लेकिन पीड़िता की शिकायत के बाद बेंगलुरु पुलिस ने मंदिर के कर्मचारी के खिलाफ महिला के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। घटना के बाद पुलिस ने मंदिर के सभी कर्मचारी और पुजारी से इस मामले में पूछताछ की। वहीं पूरे घटना का वीडियो मंदिर में ही लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था। यह पूरी घटना लक्ष्मी नारायण स्वामी मंदिर, अमृतहल्ली, बेंगलुरु की है।घटना की CCTV फुटेज में आप यह साफ तौर पर देख सकते हैं कि मंदिर का एक कर्मचारी महिला के उपर हाथ चलाता है। उसके बाद उसे धक्का देकर जमीन पर पटक देता है। फिर महिला को थप्पड़ ही थप्पड़ मारता रहता है। उसके बाद कर्मचारी का यहां भी मन नहीं भरता तो वह उस महिला के बाल पकड़कर उसे घसीटता है फिर मंदिर के बार निकाल देता है। कर्मचारी अभी यहां भी नहीं रुकता वह महिला को मंदिर के बाहर भी पीटते हुए नजर आता है। जिसके बाद महिला को वहां से मंदिर का एक और कर्मचारी जाने को कहता है और उसे वहां से निकाल दिया जाता है।पुलिस की शुरुआती जांच में इस घटना के पीछे एक अजीबो-गरीब वजह सामने आई है। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक इस महिला ने मंदिर में दाखिल होने के बाद पुजारी से कहा कि वो भगवान विष्णु की पत्नी है और गर्भ गृह के अंदर जाकर विष्णु जी की मूर्ति के बगल में बैठना चाहती है। मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने और आरोपी कर्मचारी ने इस महिला को बहुत समझाया कि ये सम्भव नहीं है गर्भ गृह के अंदर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। लेकिन ये महिला नहीं मानी और जबरदस्ती करने लगी, तभी महिला ने पुजारी के मुंह पर थूक दिया जिसके बाद आरोपी कर्मचारी ने अपना आपा खो दिया और उसके साथ ऐसा बर्ताव किया। पुजारी ने बताया कि महिला की मानसिक हालात ठीक नहीं है। वहीं पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।