कैबिनेट मंत्री श्री बहुगुणा ने तारावती फार्म न्यूजीलैंड का किया निरीक्षण – Nikhil Chetna

कैबिनेट मंत्री श्री बहुगुणा ने तारावती फार्म न्यूजीलैंड का किया निरीक्षण

न्यूजीलैंड -(उत्तराखंड) सौरभ बहुगुणा कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार, विभागीय कार्यों से विदेश यात्रा पर हैं। उन्होंने आज वेलिंगटन, न्यूजीलैंड में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में विभिन्न फार्मस का निरीक्षण कर भेड़ वह बकरी पालन को उन्नत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जानकारियां हांसिल की हैं। जिसका फायदा निकट भविष्य में उत्तराखंड को भी होगा।


इस दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और मुख्य अधिशासी अधिकारी उत्तराखंड भेड़ एवं ऊन विकास बोर्ड उत्तराखंड डॉ अविनाश आनंद ने संयुक्त रूप से तारावटी फार्म मकारा न्यूजीलैंड वेलिंगटन के स्वामी गब पार्किंसन तथा टोड पार्किंसन से उनके फार्म में मुलाकात की है।
तारावटी फॉर्म न्यूजीलैंड के वेलिंगटन शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित है और जो 5000 हेक्टेयर भूमि पर पहाड़ी क्षेत्र में बना हुआ है। यहां पर 1200 यार्कशायर नस्ल की भेड़े तथा एवरडीन एंगस नस्ल की लगभग 500 गाय हैं। फार्म में भेड़ पालन, बकरी पालन तथा गाय पालन के अलावा मधुमक्खी पालन ,होमस्टे तथा पवन चक्की से भी अतिरिक्त आय अर्जित की जाती है। फार्म की जलवायु व भौगोलिक स्थिति उत्तराखंड की भांति हैं।


कैबिनेट मंत्री श्री बहुगुणा ने तारावती फार्म न्यूजीलैंड की भांति उत्तराखंड के किसानों को फार्म विकसित करने हेतु प्रोत्साहित करने तथा कौशल विकास व प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फार्म के स्वामी को भारत आने के लिए आमंत्रित किया है। इसके साथ ही फार्म में भेड़ों से प्राप्त होने वाली कारपेट ऊन हेतु भारत के व्यापारी व वस्त्र उद्योग के मध्य व्यवसायिक सहयोग करने के लिए भी कहा गया है।
इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वेलिंगटन न्यूजीलैंड के मकारा के शहरी क्षेत्र की निवासी क्रिस्टीन के आवास का भी निरीक्षण किया।
क्रिस्टीन ने शहरी क्षेत्र में अपने आवास में 10 भेड़ें पाली हुई थी। भेड़ों की मालकिन क्रिस्टीन ने जानकारी दी है कि भेड़ों का उपयोग ऊन व खाद प्राप्ति के अलावा लॉन मूवर (घास काटने की मशीन) के रूप में भी किया जाता है। कैबिनेट मंत्री ने उत्तराखंड के शहरी क्षेत्र में इस प्रकार से भेड़ पालन को बढ़ावा दिए जाने पर बल दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।