बेटे ने की साथियों के साथ मिलकर अपने ही पिता की हत्या

हरियाणा के जींद के ऐंचरा कलां में 16 दिसंबर को विनोद की हत्या उसके बेटे शुभम ने ही की थी। सफीदों थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी शुभम विदेश जाना चाहता था। इसको लेकर जमीन बेचने से मना करने पर उसने प्लानिंग के तहत अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी थी। मृतक विनोद के भाई अनिल निवासी ऐचरां कलां ने थाना सदर सफीदों में 17 दिसंबर को शिकायत दी थी कि उसका बड़ा भाई विनोद हर रोज सुबह खेत में जाता था और शाम को घर लौटता था। उसकी पत्नी संतोष अपने दोनों बेटों शुभम और जतिन के साथ 5-6 माह से अपने मायके में रह रही है। 16 दिसंबर को भी विनोद खेत में गया था। उस दिन प्रवासी मजदूर मोबिन ने फोन करके बताया था कि विनोद खेत में बने कमरा में चारपाई पर पड़ा है जो आवाज लगाने पर भी नहीं बोल रहा है। परिवार के सदस्यों ने जब खेत में जाकर देखा तो विनोद का शव चारपाई पर पड़ा था जिसकी गला दबाकर हत्या की गई है। अनिल ने बताया था कि मोबिन ने खेत में तीन व्यक्तियों को उनके आसपास देखा था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। थाना प्रबंधक सदर सफीदों निरीक्षक राजेश कुमार, सीआईए सफीदों इंचार्ज पीएसआई राजेंद्र कुमार, सरफाबाद चौकी इंचार्ज एसआई दिलबाग सिंह की टीम ने हत्या की गुत्थी को सुलझाने में कामयाबी हासिल की है।आरोपी शुभम विदेश जाना चाहता था, जिसके लिए उसे पैसों की जरूरत थी। इसके लिए उसने अपने पिता से जमीन बेचने के लिए कहा था लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहा था। आरोपी शुभम ने यह भी बताया कि उसका पिता उसकी मां उसके छोटे भाई जतिन तथा उसके साथ मारपीट करता था, जिसकी वजह से भी उसके पिता से नफरत बनी हुई थी। फिर उसने अपने दो जानकारों के साथ मिलकर पिता की हत्या की योजना बनाई। उसके रिश्ते में मौसा लगने वाले गांव भंडारी जिला पानीपत वासी ईश्वर और उसके दोस्त राकेश के साथ मिलकर उसने पहले अपने पिता को शराब पिलाई। इसके बाद कस्सी के बिंडे से गर्दन पर दवाब देकर उनकी सांसें बंद कर दीं।

पुलिस ने मृतक के बेटे शुभम को काबू किया है। उसी ने दो जानकारों के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या की थी। आरोपी से पूछताछ के लिए उसे सोमवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है ताकि उसके अन्य साथियों को जल्द काबू किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।