पांचवी कक्षा की छात्रा को टीचर ने फेंका छत से

दिल्ली : दिल्ली के देश बंधु गुप्ता रोड थाना  इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां स्कूल टीचर ने एक बच्ची को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया. घायल बच्ची को इलाज के लिए बाड़ा हिन्दू राव हॉस्पिटल  ले जाया गया है. फिलहाल बच्ची का इलाज चल रहा है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देश बंधु गुप्ता रोड थाने के बीट ऑफिसर को लोगों की तरफ से एक स्कूली बच्ची को स्कूल के बिल्डिंग के पहली मंजिल से टीचर द्वारा नीचे फेंके जाने की सूचना मिली. इस सूचना पर एसएचओ सहित अन्य पुलिसकर्मी तुरंत ही फिल्मिस्तान के सामने मॉडल बस्ती के प्राथमिक विद्यालय यानी मौके पर पहुंचे. साथ ही पुलिस ने मौके से भीड़ को हटा कर स्थिति को काबू में किया.

मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी टीचर गीता देशवाल ने पहले तो पेपर काटने वाले छोटे कैंची से 5वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा वंदना को मारा और फिर उसके बाद उसे पहली मंजिल स्थित क्लास रूम से नीचे फेंक दिया. इसके बाद घायल बच्ची को इलाज के लिए बाड़ा हिन्दू राव हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी टीचर को हिरासत में ले लिया है और आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. टीचर पर बच्चों को मारने-पीटने के आरोप पहले भी लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि टीचर के इस व्यवहार से परेशान होकर कुछ महिलाओं की ओर से इसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और न ही टीचर में कोई बदलाव आया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।