वारदात के मामले में हिरासत में लिये गये युवक की मौत के सिलसिले में नौ पुलिसकर्मी निलंबित

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात जिले के शिवली क्षेत्र में लूट की वारदात के मामले में हिरासत में लिये गये युवक की मौत के सिलसिले में नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पिछली छह दिसंबर को एक व्यापारी के साथ हुई लूट की वारदात के शक में पुलिस ने लालपुर सरैया निवासी बलवंत सिंह (27) को रनिया से हिरासत में लिया था। पूछताछ के लिए उसे रनिया थाना में बिठाया हुआ था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बलवंत के सीने में दर्द हुआ तो पुलिस सोमवार रात तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां इलाज के दौरान बलवंत की मौत हो गई।

जिला अस्पताल पहुंचे बलवंत के बड़े भाई सचिन ने पुलिस पर बलवंत को पीट-पीटकर मार देने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक के साथ कई थानों की फोर्स पहुंच गई और परिजनों को दोषियों के ऊपर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाते हुए शांत कराया है। जिला अस्पताल के डॉक्टर पवन ने बताया कि पुलिस टीम के द्वारा एक युवक को लाया गया था उसके सीने में बहुत दर्द था उसकी स्थिति ठीक नहीं थी जिसके चलते उसे हैलट रिफर किया गया था लेकिन हैलट आने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई। युवक को पुलिस टीम लेकर आई थी उस समय युवक के साथ उसके घर का कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था।

पुलिस अधीक्षक सुनीति ने बताया कि छह दिसंबर को एक लूट की घटना के खुलासे के लिए एसओजी टीम व पुलिस टीम काम कर रही थी जिसको लेकर संदिग्ध लोगों से पूछताछ चल रही थी। पूछताछ के लिए बलवंत को बुलाया गया था और वह खुद ही थाने आया था इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई जिसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उन्होने बताया कि परिजनों के द्वारा जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं उन आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए तत्काल प्रभाव से एसओजी प्रभारी सहित नौ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।