खेत में मजदूर ले जाने के विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या

अमृतसर :  वारदात मत्तेवाल थानाक्षेत्र की है। बुलारा गांव निवासी कंवलजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति गुरजीत सिंह ने अपने खेत में मटर बीज रखी है और मटर निकालने का काम चल रहा है। खेत से मटर निकाल कर ट्रैक्टर से मंडी भेजी जा रही है। गांव का जैमल सिंह व कुछ अन्य लोग उनके परिवार से पुरानी रंजिश रखते हैं। आरोपी खेत में मटर निकालने की खातिर मजदूर ले जाने पर अक्सर पति का विरोध करते थे।

पीड़िता ने बताया कि रविवार शाम जब उनका पति मजदूर लेकर खेत से मटर निकालने पहुंचा तो जैमल सिंह ने मजदूरों को रोकने का प्रयास किया। पति गुरजीत सिंह ने इसका विरोध किया। इसके कुछ देर बाद जैमल सिंह अपने साथियों के साथ उनके घर के बाहर पहुंच गया और गाली गलौज करने लगा। पति ने जब बाहर निकल कर ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।एक आरोपी ने राइफल से पति पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे गुरजीत सिंह की छाती में जा लगी। उन्होंने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर अपने पति को अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। जांच अधिकारी एसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि जैमल सिंह और सुखराज सिंह समेत सात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *