पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, सुनी जनसमस्याएँ

तिलवाड़ा। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई व लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने तिलवाड़ा के गढ़वाल मंडल के अतिथि गृह में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर जनसमस्याओं को सुना, मंत्री सतपाल महाराज ने कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए कहा कि कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाए, कार्यकर्ता व भाजपा जिला संगठन जिले में होने वाली समस्याओं व दिक्कतों को सरकार के मंत्रियों के संज्ञान में लाएं ताकि समस्याओं का निराकरण हो सके ओर जनता को भी सरकार की विकास व जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ मिल सके।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पंचायती राज के तहत उनकी मंशा है कि पंचायतें मजबूत होकर अपनी आर्थिकी के साधन तैयार करें। जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रमुख के चुनाव नगर पंचायतों की तरह सीधे जनता के माध्यम से हो, जिस पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को भी कायकर्ताओ की जनसमस्याओ को तत्काल निराकरण करने के लिए निर्देशित किया, मंत्री ने कहा कि छोटी छोटी समस्याओं का निस्तारण निचले स्तर पर ही शीघ्र किया जाना चाहिए।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष बाचस्पति सेमवाल, जिला महामंत्री विक्रम कंडारी, जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट, बद्री केदार मंदिर समिति के सदस्य दरमियान सिंह राणा पूर्व जिला महामंत्री अजय सेमवाल, जिला मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्त्वाल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विकास डिमरी, भाजयुमो जिला प्रभारी ओम प्रकाश बहुगुणा, मंडल अध्यक्ष कुलबीर सिंह रावत, मेहरवान सिंह रावत , सुरेन्द्र सिंह रावत, गंभीर सिंह बिष्ट एवं दीपराज बंगारी ,शत्रुघन नेगी, अनूप सेमवाल , जयप्रकाश सेमवाल ,गिरवीर रावत, घनश्याम पुरोहित, आशीष कंडारी विक्रम पेलड़ा आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।