पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाया जाएगा और अगले स्थापना दिवस तक मृतक आश्रितों के लिए नौकरी की व्यवस्था कर दी जाएगी : विभागीय मंत्री रेखा आर्य

सरकार ने पीआरडी जवानों को बड़ी सौगात दी है। अब पीआरडी में 30 प्रतिशत महिलाएं होंगी। प्रांतीय रक्षक दल के प्रांतीय मुख्यालय में पहली बार मनाए गए स्थापना दिवस कार्यक्रम में विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार मृतक आश्रितों को नौकरी और आर्थिक सहायता दैगी, जबकि कॉरपस फंड को 50 लाख से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये किया जाएगा।

आयु 50 साल से बढ़ाकर 60 साल करने के साथ ही कोविडकाल में ड्यूटी करने वालों को छह हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं, महिला पीआरडी जवानों को मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। प्रांतीय रक्षक दल के प्रांतीय मुख्यालय में विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। कहा कि अगले स्थापना दिवस तक मृतक आश्रितों के लिए नौकरी की व्यवस्था कर दी जाएगी।

कहा कि पीआरडी जवानों को तीन सौ दिन का रोजगार मिलेगा। कैबिनेट में भी यह प्रस्ताव आ चुका है। 9,300 जवानों को आने वाले दिनों में यह रोजगार मिलेगा। विभागीय मंत्री ने कहा कि पीआरडी स्वयं सेवकों की अधिवर्षता आयु पर सहमति बन चुकी है। जल्द इस पर उचित निर्णय ले लिया जाएगा। महिला पीआरडी जवानों की संख्या 9,300 में से मात्र 600 है, जो बहुत कम है। सरकार ने महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया है। आने वाले समय में पीआरडी में कम से कम 30 प्रतिशत महिलाएं होंगी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पीआरडी का लोगो और झंडा जारी किया। कहा कि पीआरडी की स्थापना के 74 साल हो चुके हैं, लेकिन राज्य गठन के बाद पहली बार उसका स्थापना दिवस मनाया गया। इससे पहले मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।

 इस मौके  पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, निदेशक जितेंद्र सोनकर, अपर निदेशक आरसी डिमरी, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, उप निदेशक शक्ति सिंह, एसके जयराज, सहायक समादेष्टा नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।