दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक घायल ,दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार !!!

हरिद्वार पथरी थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मारपीट तक जा पहुंची. दोनों पक्षों की सूचना पर पथरी पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान पुलिस ने मौके से दो को गिरफ्तार किया है. वहीं, मारपीट में घायल एक व्यक्ति को हायर सेंटर भेजा गया. मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

पथरी थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार रात 12 बजे सूचना मिली कि बुड्ढाहेड़ी गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. दूसरे पक्ष के एक भाई के समर्थकों ने आपस में एक दूसरे पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किया है. रात्रि गश्त कर रहे थानाध्यक्ष पथरी पवन डिमरी सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे.

पुलिस को देख काफी लोग मौके से फरार हो गए, लेकिन इस दौरान पुलिस ने 2 लोगों को पकड़ लिया. जबकि मौके पर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पड़ा हुआ मिला. जिसे तत्काल एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते ही उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

थानाध्यक्ष पथरी पवन डिमरी ने बताया कि मारपीट करने वाले दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं. मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है. जबकि 2 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है, अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।