दूल्हे के किस करते ही दुल्हन स्टेज छोड़कर पहुंची थाने

उत्तर प्रदेश में संभल जनपद के बहजोई थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान दूल्हे ने सबके सामने दुल्हन को किस (Kiss) कर दिया. लेकिन उसे नहीं पता था कि ऐसा करना उसे कितना भारी पड़ जाएगा.

क्योंकि दूल्हे के किस करते ही दुल्हन स्टेज छोड़कर थाने पहुंच गई. वहां उसने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

दरअसल, 26 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान बदायूं जिले के बिल्सी गांव के रहने वाले युवक की शादी संभल के पवासा में युवती के साथ हुई थी. शादी के बंधन में बंधने के बाद 28 नवंबर को पवासा गांव में रीति रिवाज से दूल्हा-दुल्हन के विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया.  पवासा में विवाह समारोह में जयमाला का प्रोग्राम होने के बाद दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे. फिर उसी समय सबके सामने स्टेज पर ही दूल्हे ने दुल्हन को किस कर दिया. इससे दुल्हन भड़क गई और वहां से उठकर कमरे में चली गई. परिवार के लोगों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की. लेकिन वह किसी की भी बात सुनने को तैयार न थी. उसने स्टेज पर जाने से इनकार कर दिया.

बाद में वह परिजनों को साथ लेकर बहजोई थाने पहुंची और थाना प्रभारी पंकज लवानिया को दूल्हे की हरकत को बताया. इसी बीच दूल्हा पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए. वहां दुल्हन ने सबके सामने कहा, ”मैं अब इनके (दूल्हा) साथ नहीं रहना चाहती. अपने घर ही रहूंगी. मुझे इनका चाल चलन ठीक नहीं लग रहा. जो इंसान 300 लोगों के सामने ऐसी हरकत कर सकता है वह क्या ही सुधरेगा. इसलिए इस हरकत के लिए इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए.”  दूसरी तरफ दूल्हा पक्ष ने भी अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि दुल्हन ने खुद दूल्हे से शर्त लगाई थी. जिसके मुबातिक, अगर दूल्हा उसे स्टेज पर सबके सामने किस करेगा तो वह उसे 1500 रुपये देगी. अगर वह ऐसा नहीं कर पाया तो उसे दुल्हन को 3000 रुपये देने होंगे. जब थाना प्रभारी ने इस बारे में दुल्हन से बात की तो उसने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं था. उसने दूल्हे से कोई शर्त नहीं लगाई थी.

थाने में दोनों पक्षों के बीच इसी बात को लेकर बहस चलती रही. जिसके बाद दोनों पक्षों में इस बात पर समझौता हो गया कि दूल्हा दुल्हन अब अलग ही रहेंगे. थाना प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि फिलहाल दोनों की शादी रजिस्टर्ड है इसलिए उन्हें तलाक लेने के लिए कानूनी प्रक्रिया को पूरा करना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।