जंतर-मंतर पर लगा ताला: दिल्ली में अब यहां नहीं गूंजेगी विरोध की आवाज, रामलीला और बुराड़ी मैदान बने नए प्रदर्शन स्थल – Nikhil Chetna

जंतर-मंतर पर लगा ताला: दिल्ली में अब यहां नहीं गूंजेगी विरोध की आवाज, रामलीला और बुराड़ी मैदान बने नए प्रदर्शन स्थल

 

*नई दिल्ली।* दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर अब जंतर-मंतर पर धरना नहीं दे पाएंगे। राजधानी के इस चर्चित धरना स्थल पर प्रदर्शन की अनुमति देने वाली अधिसूचना रद्द कर दी गई है। अब आवाज उठाने वालों को प्रदर्शन के लिए दूसरी जगहों का रुख करना होगा।

अब रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी मैदान को धरना-प्रदर्शन के लिए निर्धारित किया गया है।

*दिल्ली पुलिस ने आदेश में किया संशोधन -*

गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिशों के आधार पर यह फैसला लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने अपने पुराने स्थायी आदेश संख्या L&O/48/22, दिनांक 28 अप्रैल 2022 में आंशिक संशोधन किया है। इन स्थानों पर प्रदर्शन के लिए विस्तृत और संशोधित SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) अलग से जारी की जाएगी।

*जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद करने के पीछे क्या है वजह?*

जंतर-मंतर लंबे समय से राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और कर्मचारी संगठनों के लिए प्रमुख प्रदर्शन स्थल रहा है। लेकिन यहां होने वाले प्रदर्शनों के कारण कई बार यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होती है। पुलिस को कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ता है, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है।

साथ ही आसपास सरकारी आवास, स्कूल और अस्पताल होने के कारण भीड़ प्रबंधन एक बड़ी चुनौती बना रहता है। इसी को देखते हुए इस फैसले को यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

नए स्थलों पर भी बिना अनुमति प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। संबंधित नियमों और प्रशासन की प्रक्रिया का पालन करना जरूरी होगा।

*सुप्रीम कोर्ट में भी उठा था मुद्दा -*

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और वैकल्पिक स्थल का मुद्दा हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान भी सामने आया था। जानकारी के मुताबिक, अदालत ने केंद्र सरकार से वैकल्पिक जगह पर विचार करने को कहा था। प्रधान न्यायाधीश ने जंतर-मंतर के आसपास सरकारी आवास, स्कूल होने और प्रदर्शनकारियों के लिए बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया था। अदालत ने कहा था कि वैकल्पिक स्थान पर शौचालय, पीने का पानी और चिकित्सा सहायता जैसी सुविधाएं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।