मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिलाधिकारी देहरादून ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पर बंद की गई शिकायतों की स्थलीय जांच के निर्देश दिए

देहरादून, 25 सितम्बर 2026 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को बंद की गई शिकायतों की मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तव में समाधान हुआ है।

इसी क्रम में विकासखंड डोईवाला के वार्ड संख्या 9, रेशम माजरी में सड़क के गड्ढों से संबंधित शिकायत की स्थलीय जांच कराई गई। निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार सड़क की कुछ माह पहले मरम्मत हुई थी, लेकिन मौके पर अब भी गड्ढे पाए गए। सड़क की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं मिली और ग्रामीणों ने बरसात में जलभराव की आशंका जताई। समस्या बनी रहने के बावजूद शिकायत बंद किए जाने को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है।

जिलाधिकारी ने प्रकरण में संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग को सड़क की स्थिति एवं किए गए कार्य की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत का निस्तारण केवल पोर्टल पर उसे बंद कर देने से नहीं माना जाएगा। शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। बिना समाधान के शिकायत को ‘फोर्स क्लोज’ करने के मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में जिसकी जिम्मेदारी पाई जाएगी, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शिकायतों को अनावश्यक रूप से ‘फोर्स क्लोज’ न किया जाए और उन्हें बंद करने से पहले समाधान तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।