स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में MY भारत की राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज, युवाओं ने दिखाया उत्साह*

 

 

देहरादून, 25 सितंबर 2026:* स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय, देहरादून में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की महत्वाकांक्षी पहल ‘MY भारत (मेरा युवा भारत)’ के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के IQAC विभाग द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न संकायों के लगभग 250 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. आर. सी. सुंदरियाल के स्वागत एवं उद्घाटन संबोधन से हुआ। अपने संबोधन में कुलपति महोदय ने कहा कि युवा देश की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं और राष्ट्र के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि MY भारत जैसी राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करती हैं।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक डॉ. प्रदीप कोठियाल, विभिन्न विभागों के डीन, प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से अविनाश, उप निदेशक तथा सुभाष, कार्यक्रम समन्वयक ने प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को युवा विकास कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी, व्यावहारिक कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

व्याख्यान के पश्चात आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज में विद्यार्थियों ने डिजिटल माध्यम से अपने ज्ञान का परीक्षण किया। इस गतिविधि ने विद्यार्थियों में डिजिटल सहभागिता, सीखने की ललक और स्वस्थ शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। MY भारत पहल के तहत आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।