मालिश करने वाला शख्स फिजियोथेरेपिस्ट नहीं बल्कि रेपिस्ट है

तिहाड़ जेल में बंद सत्येन्द्र जैन के वीडियो लीक मामले में नया खुलासा हुआ है. बीते दिनों उनका जेल के बैरक से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक शख्स उनको मसाज देता दिख रहा था. अब तिहाड़ जेल के सूत्रों से पता चला है कि वो शख्स कोई फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है, बल्कि वो तो रेप के केस में सजा काट रहा एक कैदी है. सूत्रों से पता चला है कि उसका नाम रिंकू है. रिंकू पर POCSO की धारा 6 और IPC की धारा 376, 506 और 509 के तहत आरोप लगाए गए हैं.

वीडियो लीक मामले में जैसे ही ये नया खुलासा हुआ तो बीजेपी के नेताओं ने आम आदमी पार्टी को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है. दिल्ली बीजेपी के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट किया और पूछा कि सत्येंद्र दैन ने रेप के आरोपी से क्या डील की थी? तेजिंदार पाल बग्गा ने लिखा, “सत्येन्द्र जैन को मसाज देने वाला निकला पाक्सो एक्ट में तिहाड़ जेल में रेप की सजा काट रहा रिंकु…सत्येन्द्र जैन ने सेवा के बदले रेप के आरोपी से क्या डील की थी ?”

आप नेताओं ने तिहाड़ जेल से वीडियो के सामने आने के बाद सत्येन्द्र जैन का बचाव किया. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सत्येन्द्र जैन और उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों से इनकार किया. सत्येन्द्र जैन का बचाव करते हुए मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि रीढ़ की हड्डी में चोट के कारण डॉक्टर ने मंत्री से फिजियोथेरेपी कराने को कहा था. मनीष सिसोदिया ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “एक घायल व्यक्ति के इलाज के सीसीटीवी फुटेज को लीक करके केवल बीजेपी ही क्रूर मजाक कर सकती है … उनकी (सत्येन्द्र जैन की) रीढ़ की हड्डी टूट गई थी, यह रिकॉर्ड में भी है.”

दिल्ली की एक अदालत जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के मंत्री सत्येन्द्र जैन की उस याचिका पर आज सुनवाई करेगी, जिसमें उनकी जेल की कोठरी का सीसीटीवी फुटेज मीडिया में कथित रूप से लीक करने को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है. इस मामले की सुनवाई सोमवार को होनी थी, लेकिन न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने शनिवार को जांच एजेंसी को निर्देश दिया था कि वह जैन की याचिका पर अपना जवाब दाखिल करे. याचिका में आरोप लगाया गया है कि ईडी ने अदालत को शपथपत्र देने के बावजूद तिहाड़ जेल के अंदर से सीसीटीवी फुटेज को लीक किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।