सीएम धामी ने जयहरीखाल के भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया – Nikhil Chetna

सीएम धामी ने जयहरीखाल के भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा लैंसडौन के जयहरीखाल के भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह मैं हिस्सा लिया. सीएम धामी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महान विभूति भक्तदर्शन को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान सीएम धामी ने भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमए और एमएससी की क्लासेज शुरू करने की घोषणा की. इस दौरान सीएम धामी ने भक्त दर्शन की पुत्री को भी सम्मानित किया. साथ ही सीएम धामी ने क्षेत्र को कई सौगातें दी.

सीएम धामी ने कहा भक्तदर्शन महाविद्यालय ने कुशल मानव संसाधन को पैदा करने का काम किया. इस विद्यालय से अध्ययनरत बहुत से लोग आज राजनीति, सेना, पुलिस, प्रशासन आदि क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं. उन्होंने कहा हम आजादी के अमृत महोत्सव में अपने देश के नायकों को याद कर रहे हैं. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत की पहचान एक समर्थ और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में बनी है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को प्रत्येक क्षेत्र में एक नया रोडमैप मिला है सीएम धामी ने कहा उत्तराखंड सरकार जीरो पेंडेंसी नीति पर कार्य रही है. सरकार ने समाधान और सरलीकरण जैसे उद्देश्यों को आत्मसात किया है. उन्होंने कहा सरकार ने उत्तराखंड की भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की ओर मजबूती से कदम बढ़ाए हैं. भर्तियों में हुई गड़बड़ियों की एसआईटी से जांच करवाकर 45 लोगों की गिरफ्तारी करवाई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के साथ किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वर्तमान समय में युवाओं के लिए 7000 से अधिक भर्तियां निकाली गयी हैं.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाविद्यालय में एमए तथा एमएससी के लिए दो पृथक पीजी ब्लॉक का निर्माण करने, एमएससी में भौतिक विज्ञान व गणित तथा एमए में संस्कृत, अंग्रेजी व भूगोल के विभिन्न संकाय खोलने हेतु चरणबद्ध तरीके से आंकलन कर उसी के अनुरूप आगे कार्य करने को कहा. उन्होंने छात्रा हॉस्टल की चाहरदीवारी के निर्माण के लिए डीएम को निर्देशित किया. स्वरोजगारपरक कौशल विकास पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की घोषणा की. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने विकासखंड नैनीडांडा और जयहरीखाल में मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की. विकासखंड जहरीखाल के चिनबो तथा नैनीडांडा के आशोबाखली में वाटरफॉल निर्माण करने, ज़यहरीखाल ब्लाक के अंतर्गत अमटोला पंपिंग योजना की स्वीकृति भी सीएम ने प्रदान की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।