जिलाधिकारी ने दिए अवैध गतिविधियों की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश


देहरादून | जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। आज सुनवाई में 82 शिकायतें प्राप्त हुईं,जिनमें अधिकतर शिकायत भूमि एवं अतिक्रमण सम्बन्धी प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त पेंशन, रोजगार दिलाने, भरण पोषण, सड़क मरम्मत, वित्तीय धोखाधड़ी, पैनल्टी माफ कराने, सड़क निर्माण, नाली निर्माण एवं सफाई, नालियों में गोबर डाले जाने, आपसी विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत मकान दिलवाने, विद्यालय एवं आंगनबाडी़ केेन्द्र का निर्माण आदि शिकायतें प्राप्त हुई।
जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को अपने स्तर भूमि स्सम्बन्धी शिकायतों/समस्याओं की समीक्षा करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ क्षेत्र अवैध गतिविधियों की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश समस्त उप जिलाधिकारियों एवं पुलिस के अधिकारियों को दिए। उन्होंनें सम्बन्धित समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करे तथा अपने स्तर पर निराकरण की समीक्षा करते हुए शिकायतकर्ता को भी अवगत कराए। सड़क निर्माण, नाली निर्माण के शिकायत पर लोक निर्माण विभाग एवं नगर-निगम को त्वरित कार्यवाही करने को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने नदी नालों पर अतिक्रमण किये जाने की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध अतिक्रमण चिन्हित कर ध्वस्त किए जाने के निर्देश दिए।

आज जनसुनवाई में शिकायतकर्ता द्वारिका रावत तपोवन द्वारा भरण पोषण भत्ता दिलवाये जाने, मुन्तहा जहीद तिमली विकासनगर में भूमि अतिक्रमण, सुन्दरलाल जोशी जगतपुर खादर भूमि दाखिला खारिज न होेने, दिव्यांग मोहन लाल अरोड़ा हरिपुर ऋषिकेश द्वारा रोजगार दिलाने, मनोहर सिंह तोमर कारगी द्वारा नगर निगम के नाले से अतिक्रमण हटाने, आशीष ग्राम बादामवाला विकासनगर द्वारा ग्राम समाज की भूमि से अतिक्रमण किये जाने, सीपीएम के प्रतिनिधियों द्वारा साभावाला विकासनगर विकासनगर में भूमाफियाओं द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की गई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुरी झरना कमठान, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान, पुलिस अधीक्षक क्राइम मिथिलेश, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आर सी तिवारी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, अधि0अभि0 सिंचाई राजेश लांबा, अधि0अभि लो.नि.वि डी.सी नौटियाल, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अखिलेश मिश्रा, सहित विद्युत, पेयजल निगम, जल संस्थान, समाज कल्याण, खाद्य विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा समस्त उप जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।