खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 21 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए – Nikhil Chetna

खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 21 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए

देहरादून, 25 अगस्त 2026: माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद देहरादून में मिलावटी एवं दूषित खाद्य सामग्री के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देश पर मंगलवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त टीमों द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों एवं डेयरी/मिष्ठान दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के0के0 मिश्रा एवं उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र देहरादून के चकराता रोड एवं घंटाघर क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बीकानेरवाला से मावा, रबड़ी एवं केसर पेड़ा, मक्खन, हल्दीराम से सफेद रसगुल्ला, स्वीट लस्सी एवं प्लेन बर्फी तथा कुमार स्वीट शॉप से काजू बर्फी एवं कलाकन्द सहित कुल 09 नमूने जांच हेतु लिए गए।

 

—0—-

इसी प्रकार उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार के नेतृत्व में विकासनगर क्षेत्र में विभिन्न डेयरी एवं मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा संदेह के आधार पर डेयरी से खुला पनीर एवं मावा के 02-02 नमूने, बेसन बर्फी एवं मिल्क केक के 02-02 नमूने तथा कलाकन्द के 02 नमूने, कुल 09 नमूने जांच के लिए लिए गए।

मसूरी क्षेत्र में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान चाय, बेसन खुला एवं पनीर सहित 03 नमूने लिए गए। इस प्रकार जनपद में आज की कार्रवाई के दौरान कुल 21 खाद्य नमूने जांच हेतु संकलित किए गए हैं।

कार्रवाई के दौरान विकासनगर क्षेत्र में एक दुकान पर लगभग 03 किलोग्राम बासी एवं अत्यधिक कलरयुक्त लड्डू पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया।

संयुक्त टीम में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनीष सयाना, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह, तहसीलदार विकासनगर विवेक रजौरी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर संजय तिवारी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋषिकेश संतोष कुमार सिंह तथा वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी मसूरी कपिल देव सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

जिला प्रशासन द्वारा खाद्य कारोबारियों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करें। मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कहा कि जनपद में आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। खाद्य पदार्थों में मिलावट अथवा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।