अखिल भारतीय पुरोहित महासंघ के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट, पुरोहित कल्याण आयोग गठन की मांग उठाई

 

 

देहरादून, 24 जुलाई। अखिल भारतीय पुरोहित महासंघ, उत्तराखंड प्रांत की कार्यकारिणी के शिष्टमंडल ने शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पाँच वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण करने पर शुभकामनाएँ दीं तथा भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।

 

शिष्टमंडल में प्रदेश अध्यक्ष रमेश लेखवार (अत्रि जी महाराज), प्रदेश संयोजक एवं प्रवक्ता डॉ. स्वामी एस. चंद्रा, प्रदेश महामंत्री उदित पांडेय, प्रदेश मीडिया प्रभारी महेन्द्र सिंह राणा तथा सह मीडिया प्रभारी उमा शंकर कुकरेती शामिल रहे।

 

इस अवसर पर महासंघ की ओर से मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र, शक्तिपीठ माँ सुरकंडा का चित्र एवं प्रसाद भेंट किया गया। साथ ही राज्य सरकार द्वारा कालनेमी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का पूर्ण समर्थन भी व्यक्त किया गया।

 

प्रदेश संयोजक एवं प्रवक्ता डॉ. स्वामी एस. चंद्रा ने मुख्यमंत्री को उत्तराखंड में पुरोहित कल्याण आयोग के गठन की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में इस प्रकार के आयोग/बोर्ड गठित किए जा चुके हैं तथा तमिलनाडु सरकार भी इस दिशा में कार्य कर रही है।

 

ज्ञापन में कहा गया कि पुरोहित कल्याण आयोग बनने से मंदिरों, मठों, गुरुद्वारों और अन्य धार्मिक स्थलों पर सेवा देने वाले पुरोहितों एवं धार्मिक कर्मियों के सामाजिक और आर्थिक कल्याण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही निर्धन एवं जरूरतमंद पुरोहित परिवारों के लिए पेंशन, स्वास्थ्य सहायता तथा निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग जैसी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सकेगा।

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ज्ञापन पर सकारात्मक संज्ञान लेने का आश्वासन दिया। महासंघ ने बताया कि आयोग के गठन के समर्थन में शीघ्र ही उत्तराखंड की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक विभूतियों से भी संपर्क किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।