सफाई कर्मचारियों हेतु प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता शिविर का आयोजन, 250 लाभार्थियों ने उठाया लाभ

 

*देहरादून 15.07.2026:

देहरादून के वाल्मीकि मंदिर सभागार, डालनवाला में सफाई कर्मचारियों हेतु प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करना था।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के सफाई कर्मचारी आयोग के माननीय उपाध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद मकवाना थे। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री दीपांकर घिल्डियाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

अपने संबोधन में श्री मकवाना ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की रीढ़ हैं और उनके स्वास्थ्य, सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता शिविरों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा रहा है।

 

शिविर में लगभग 250 लाभार्थियों का योजना की जानकारी और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। साथ ही विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभार्थियों को 2 महालक्ष्मी किट एवं 2 गोद भराई किट भी वितरित की गईं।

 

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री दीपांकर घिल्डियाल ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों से इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

 

यह इस श्रृंखला का पांचवा शिविर था तथा इन आयोजित शिविरों में लगभग 1500 से अधिक व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क औषधि वितरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, महालक्ष्मी किट, किशोरी किट एवं सहायक उपकरणों का वितरण किया जा चुका है। इन शिविरों के माध्यम से समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुँचाया जा रहा है।

 

कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने जिलाधिकारी देहरादून का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के सहयोग से इस प्रकार के प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता शिविर प्रभावी ढंग से आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे सफाई कर्मचारियों एवं उनके परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाओं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँच रहा है। उन्होंने ऐसे जनहितकारी शिविरों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इनके नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। अंत में उन्होंने जिला समाज कल्याण विभाग, चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं, स्वयंसेवकों एवं सभी उपस्थित लाभार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।