हल्द्वानी में 2200 करोड़ रुपये योजना के क्रियान्वयन मैं धीमी गति के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यूयूएसडीए के अधिकारियों को फटकार लगाई

शुक्रवार को सर्किट हाउस में सीएम ने समेकित शहरी अवसंरचना विकास एडीबी की ओर से वित्तपोषित 2200 करोड़ रुपये योजना के क्रियान्वयन व प्रगति की समीक्षा बैठक ली। यूयूएसडीए के अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इसके लिए जनप्रतिनिधियों के सुझावों को भी डीपीआर में शामिल किया जाए। कार्यदायी संस्था 10 दिन के भीतर क्षेत्रीय प्रतिनिधियों के साथ अंतरविभागीय बैठक करे और तय समय सीमा के भीतर डीपीआर फाइनल करें .

सीएम ने कहा कि कार्यदायी संस्था सुनिश्चित करे कि निर्माण से पूर्व ही सड़क पर खुदान कर सर्विस डक्ट डालें, जिससे लोगों को बार-बार परेशानियों का सामना न करना पड़े। साथ ही सरकारी धन का दुरुपयोग न हो। उन्होंने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को प्रत्येक सप्ताह कार्य की मानिटरिंग के निर्देश दिए। सरकारी योेजनाओं के क्रियान्वयन में अधिकारियों के स्तर पर देरी नाराजगी जताते हुए सीएम ने कहा कि कुछ अधिकारियों की लचर कार्यशैली के चलते सरकार को आलोचना झेलनी पड़ती है।

इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों को अपनी कार्यशैली सुधार लाने के निर्देश दिए। कमिश्नर के योजना बारे में विस्तार से बताया। डीएम धीराज सिंह शहर के बाजार को पौराणिक वास्तुकला यानी गौथिक शैली में बनाए जाने की बात कही। यूयूएसडीए के प्रतिनिधि की ओर से पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गई। इस पर सीएम ने कहा कि योजना के बारे में पढ़कर बताने के बजाय अधिकारी योजनाओं की जानकारी व आकंड़े मौखिक बताएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अगली बैठक में पूरी तैयारी के साथ शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।