*देहरादून:* भारत मौसम विज्ञान विभाग एवं नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार *10 जुलाई 2026, शुक्रवार* को जनपद देहरादून में *कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज वर्षा* की संभावना है।
मौसम की गंभीरता को देखते हुए *रेड अलर्ट* जारी किया गया है।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर *जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष चौहान* ने जनपद के *कक्षा 1 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों* तथा *सभी आंगनबाड़ी केंद्रों* में *10 जुलाई 2026 को एक दिन का अवकाश* घोषित किया है।