अयोध्या/दिल्ली:* श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 22 जुलाई को प्रस्तावित बैठक से पहले संगठनात्मक स्तर पर बड़े बदलावों पर मंथन होगा। विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक *19 और 20 जुलाई को दिल्ली* में आयोजित की जाएगी।
*बैठक के मुख्य एजेंडे:*
1. *स्थायी महासचिव का चयन:* महासचिव पद से *चंपत राय* के हटने के बाद अंतरिम जिम्मेदारी संभाल रहे *कृष्ण मोहन* के भविष्य और नए स्थायी महासचिव के नाम पर चर्चा। सूत्रों के अनुसार *बजरंग लाल बांगड़ा* का नाम प्रमुख दावेदारों में शामिल।
2. *प्रशासनिक बदलाव:* राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद ट्रस्ट की नई प्रबंधन व्यवस्था और प्रशासनिक बदलावों पर विचार।
3. *संत समाज से राय:* आगे की रणनीति तय करने से पहले संत समाज से भी राय ली जाएगी।
*बैठक से जुड़ी अन्य बातें:*
– यह बैठक पहले 25-29 जून को अयोध्या में प्रस्तावित थी, जिसे अब दिल्ली में स्थानांतरित कर दिया गया है।
– प्रतिनिधियों की संख्या सीमित कर दी गई है। पहले प्रत्येक प्रांत से 4 प्रतिनिधि बुलाने की योजना थी, अब 2-2 को ही आमंत्रण। कुल करीब *150 प्रतिनिधि* शामिल होंगे।
अंतिम निर्णय ट्रस्ट की 22 जुलाई की बैठक और VHP की इस प्रबंध समिति की बैठक के बाद ही घोषित किए जाने की संभावना है।