तीन दिवसीय संभागीय खेल प्रतियोगिता में केवि रायवाला के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन  

ऋषिकेश,  केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग की तीन दिवसीय संभागीय खेल प्रतियोगिता में केवि रायवाला के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के 52 बच्चों ने विभिन्न खेलों में मेडल जीते हैं। शनिवार को मेडल जीतकर विद्यालय में पहुंचे बच्चों को सम्मानित किया गया।
शनिवार को केंद्रीय विद्यालय रायवाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की प्राचार्य अनीता बिष्ट ने कहा कि बीते रोज देहरादून जोन के विभिन्न स्कूलों में केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग द्वारा तीन दिवसीय संभागीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें विद्यालय के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कहा कि विद्यालय की फुटबाल अंडर 17 टीम ने अपने लगातार छह मैच जीत कर गोल्ड मेडल हासिल किया। खो-खो अंडर 17 बालिका वर्ग में रजत पदक, खो-खो अंडर 14 बालिका वर्ग में कांस्य पदक और खो-खो अंडर 17 बालक वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है। ताइक्वांडो में भी बालिका वर्ग में अंडर 14 में वैष्णवी पुंडीर और अंडर 17 में साक्षी नेगी ने कांस्य पदक, बालक वर्ग में अंडर-19 में अनुज नेगी और अंकित ने गोल्ड मेडल जीता है। स्वाति ने 100 मीटर में कांस्य और 200 मीटर में रजत पदक, वही रिले रेस में अंडर 14 में कांस्य पदक हासिल किया। खेल प्रशिक्षक मनमोहन सिंह नेगी ने कहा कि विद्यालय के 73 बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने गए थे। इनमें से 52 बच्चों ने मेडल जीते हैं। विद्यालय की फुटबाल टीम का चयन देहरादून रीजन से सुब्रतो कप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 20 से 24 जुलाई के बीच जालंधर कैंट पंजाब में आयोजित की जाएगी। इस दौरान सभी मेडल विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मौके पर अनुराग सिंह, निखिल प्रजापति, विशाल नेगी, हिमांशु खंतवाल, आशा नैथानी, माधवी तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।