सभावाला बहुउद्देशीय शिविरः 515 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ,

देहरादून 23 दिसंबर,2025 : प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत मंगलवार को विकासनगर ब्लॉक की न्याय पंचायत सभावाला में उप जिलाधिकारी विनोद कुमार की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा जन समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में मा0 विधायक सहदेव पुंडीर, ज्येष्ठ उप प्रमुख गुलफाम अली सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

बहुउद्देशीय शिविर में कुल 117 समस्याएं प्राप्त हुई। जिसमें से 72 शिकायतों का एसडीएम ने मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष विभागीय समस्याओं के संबंध में एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए 15 दिनों के भीतर निस्तारण कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

विकासनगर क्षेत्र में मुख्य रूप से भूमि विवाद, सिंचाई, लघु सिंचाई एवं नलकूप से संबंधित समस्याएं सामने आईं। ग्राम माजरी निवासी प्रकाश, शमशेर एवं बिल्लो देवी ने अपनी निजी भूमि पर अवैध निर्माण किए जाने, विरोध करने पर मारपीट एवं अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर एसडीएम ने तहसीलदार को भूमि अभिलेखों की जांच कर तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। शिविर में एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित विभागों के माध्यम से उनके समाधान को सुनिश्चित किया गया।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक में 105, होम्योपैथिक में 90 तथा आयुर्वेदिक में 50 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। पशुपालन द्वारा 22, कृषि 21, उद्यान 02, मत्स्य 01, डेयरी 05, राजस्व विभाग 02, लोनिवि 02, सैनिक कल्याण 06, विद्युत 20, सेवायोजन 09, रीप परियोजना 08, बाल विकास 50, एनआरएलएम 20, समाज कल्याण 22, पूर्ति विभाग 18, उद्योग 03, श्रम विभाग 28 तथा पंचायती राज विभाग द्वारा 12 लोगों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग द्वारा 24 तथा सेवायोजन विभाग द्वारा 09 लोगों को करियर काउंसलिंग प्रदान की गई।

शिविर में मा0 विधायक सहदेव पुंडीर, ज्येष्ठ उप प्रमुख गुलफाम अली, जिला मंत्री यशपाल सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष रवि कश्यप, जिला पंचायत सदस्य सविता देवी, बीडीसी सदस्य शेरपुर, बद्रीपुर, प्रधान सभावाला, हसनपुर शकुन्तला, शेरपुर, टिपरपुर, बद्रीपुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।