डीएम स्वंय कर रहे हैं एसएनसीयू की मॉनिटरिंग; सीएमओ एवं चिकित्सकों से लेते हैं जानकारी व सुझाव – Nikhil Chetna

डीएम स्वंय कर रहे हैं एसएनसीयू की मॉनिटरिंग; सीएमओ एवं चिकित्सकों से लेते हैं जानकारी व सुझाव

देहरादून दिनांक 09 दिसंबर 2025 : जिलाधिकारी सविन बंसल के सत्त प्रयासों और निगरानी के फलस्वरूप जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाएं तेज़ी से बेहतर हुई हैं। मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए विगत वर्ष 12 नवम्बर 2024 को 6 बेड से प्रारम्भ हुआ स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) अब दोगुनी क्षमता के साथ संचालित हो रहा है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस यूनिट में दो मदर वार्ड, स्टाफ रूम तथा पूर्ण सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है, जिससे सुरक्षा एवं मॉनिटरिंग और मजबूत हुई है। निरंतर फॉलोअप एवं 24×7 स्वास्थ्य सेवाओं के चलते बड़ी संख्या में नवजातों को समय पर उपचार का लाभ मिल रहा है। (एसएनसीयू) प्रारम्भ (12 नवम्बर/दिसम्बर 2024)/ 51 नवजातों को उपचार का लाभ मिला है। तथा 1 जनवरी 2025 से वर्तमान तक 440 नवजातों का सफलतापूर्वक उपचार मिला है। नवजातों को अस्पताल तक लाने/ले जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा एक डेडिकेटेड वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस सप्ताह 2 नवजातों को ईको परीक्षण हेतु कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया, जिससे गंभीर शिशुओं को समय पर उच्च स्तरीय देखभाल सुनिश्चित की जा सके।

जिला चिकित्सालय का आधुनिक ब्लड बैंक भी युद्धस्तर पर तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र ही जनहित में समर्पित कर दिया जाएगा।

राज्य का प्रथम आधुनिक टीकाकरण कक्ष;
गांधी शताब्दी अस्पताल में स्थापित प्रदेश का पहला आधुनिक एवं चाइल्ड-फ्रेंडली टीकाकरण कक्ष अब प्रतिदिन सुबह 8ः00 बजे से रात 8ः00 बजे तक संचालित हो रहा है।इससे कामकाजी अभिभावकों को बच्चों का टीकाकरण कराना हुआ अत्यंत सरल, प्रतीक्षा समय में कमी आई है। बच्चों के अनुकूल माहौल के कारण टीकाकरण प्रक्रिया और सुगम बनी। इस सुविधा के शुरू होने से जिले की टीकाकरण सेवाओं में उल्लेखनीय गुणवत्ता सुधार दर्ज किया जा रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, गुणवत्ता सुधार और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु किए जा रहे प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।