राज्य स्थापना दिवस एवं आंदोलनकारी सम्मान समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

प्रेस नोट

देहरादून दिनांक 05 नवम्बर 2025 राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम एवं राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह की तैयारी के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट बैठक आयोजित की गई।
बैठक में राज्य आंदोलनकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम की सफल आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस हमारा गौरवमयी अवसर है, जिसे गरिमापूर्ण और अनुशासित ढंग से हर्षोल्लास से मनाया जाना है।
मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर मंच व्यवस्था, अतिथि सत्कार, सुरक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मीडिया प्रबंधन, विद्युत एवं स्वच्छता व्यवस्था समयबद्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह पूरी श्रद्धा और आदर के साथ संपन्न कराया जाए। राज्य आंदोलनकारियों ने भी बैठक में अपने सुझाव प्रस्तुत किए और प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा जिला प्रशासन समन्वय की बात कही। पुलिस लाईन रेसकोर्स में 08 नवम्बर 2025 तहसील सदर एवं मसूरी अन्तर्गत आने वाले राज्य आन्दोलनकारी, तथा पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में तहसील ऋषिकेश एवं डोईवाला तथा तहसील विकासनगर में परगना विकासनगर एवं चकराता के आंदोलनकारियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, सत्या पोखरियाल, मनोज ध्यानी, ओमी उनियाल,सरिता गोड़, सरिता गौड़, प्रदीप कुकरेती, आदि आदोंलनकारी एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे तथा एसडीएम ऋषिकेश एवं आंदोलनकारी प्रदीप भण्डारी एवं अन्य अधिकारीगण आंदोलनकारी आनलाईन माध्यम से जुड़े रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।