जिलाधिकारी सविन बंसल की उदारता भाव पर गदगद हुए गंगोत्री एनक्लेव वासी, – Nikhil Chetna

जिलाधिकारी सविन बंसल की उदारता भाव पर गदगद हुए गंगोत्री एनक्लेव वासी,

 

देहरादून दिनांक 05 नवम्बर 2025 जिलाधिकारी सविन बंसल कल देर शाम गंगोत्री एंक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की महिलाओं द्वारा उन्हें ‘रियल हीरो’ सम्मान दिया गया। जिलाधिकारी को लोक पर्व ईगास पर्व अवसर पर गंगोत्री एन्कलेव निवासियांे द्वारा आमंत्रित किया गया था। जहां महिलाओं, बालिकाओं ने जिलाधिकारी हल्दी, चंदन, रोली से टीका अक्षत लगाकर स्वागत किया।
लोक पर्व ईगास बग्गवाल पर्व के अवसर पर सम्मानित करने पर गंगोत्री एंक्लेव वासियों का आभार व्यक्त साथ ही ईगास पर्व पर अधिकारिक व्यस्तता होने के कारण 1 नवंबर को उपस्थित न होने पर मातृशक्ति के आगे क्षमा याची बन डीएम ने क्षमा मांगी। उन्होंने कहा कि राज्य का लोक पर्व ईगास बग्गवाल सौहार्द का पर्व है। उन्होंने कहा कि जनहित में जो भी कार्य कर रहे हैं वह उनके आधिकारिक दायित्व है। माननीय मुख्यमंत्री जी का यही मार्गदर्शन एवं निर्देश है कि राज्य में सौहार्द सुरक्षा का माहौल रहे तथा नागरिकों का जीवन गुणवत्ता अच्छी हो। डीएम ने भी कहा कि उनकी प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का समाधान करना ही है और वे जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।
गंगोत्री एन्कलेव की महिलाएं पारम्परिक परिधान में जिलाधिकारी को सम्मानित करते कलेक्टेªट पंहुचने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मातृशक्ति असुविधा न हो को संदेश पंहुचाया कि वह स्वयं गंगोत्री एक्नलेव बंजारावाला आ रहे। जिलाधिकारी को अपने बीच में पाकर महिलाएं, बच्चों में ईगास पर्व का उत्साह देखने को मिला।
गंगोत्री एक्नलेव के अध्यक्ष गरीश गैरोला ने कहा कि डीएम सविन बंसल, जिले के एसएसपी को अपने पीछे बाइक पर लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे थे। इस वायरल मूवमेंट के चलते सोसाइटी की महिलाओं ने डीएम को एक खास तस्वीर भेंट करने का निर्णय लिया, जिसमें उनके कार्यों का सम्मान झलका। जब डीएम को यह जानकारी हुई कि महिलाएं पहाड़ी परिधान में सज-धज कर उनकी प्रतीक्षा कर रही हैं, तो उन्होंने स्वयं उनके बीच आने और उन्हें सम्मानित करने का आश्वासन दिया। यह इगास बग्वाल के अवसर पर हुई, और डीएम ने इस दौरान जनता की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास हेतु खुलकर संवाद किया। गंगोत्री एन्कलेव वासियों एवं अध्यक्ष ने भी डीएम के इस कदम की सराहना की और उनकी व्यस्तताओं के बीच आए बिना न रह पाने वाली भावनाओं का आदर व्यक्त किया। महिलाओं ने डीएम को विशेष तरीके से दाल के पकोड़े परोसे, जो इगास बग्वाल की परंपरा का हिस्सा है। गंगोत्री एन्कलेव वासियों ने कहा कि डीएम सविन बंसल के प्रति जनता और खासकर महिलाओं के गहरे सम्मान व उनके जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है, जो उन्हें प्रशासन के सशक्त और संवेदनशील नेतृत्व के रूप में प्रस्तुत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।