जाने आज जन्मे लोगों का राशिफल

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌤️ *दिनांक – 26 अक्टूबर 2025*
🌤️ *दिन – रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2082*
🌤️ *शक संवत – 1947*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – हेमंत ऋतु*
🌤️ *मास – कार्तिक*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – पंचमी 27 अक्टूबर प्रातः 06:04 तक तत्पश्चात षष्ठी*
🌤️ *नक्षत्र – ज्येष्ठा सुबह 10:46 तक तत्पश्चात मूल*
🌤️ *योग – शोभन सुबह 06:46 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*
🌤️ *राहुकाल – शाम 04:40 से शाम 06:06 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:39*
🌤️ *सूर्यास्त – 06:05*
👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण – लाभ पंचमी, पांडव ज्ञान पंचमी*
💥 *विशेष – पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *छठ पर्व* 🌷
🙏🏻 *(28 अक्टूबर, मंगलवार) को छठ पूजा है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में सूर्य को साक्षात भगवान माना गया है, क्योंकि वे रोज हमें दर्शन देते हैं और उन्हीं के प्रकाश से हमें जीवनदायिनी शक्ति प्राप्त होती है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, रोज सूर्य की उपासना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।*
🌞 *पूजा विधि*
*छठ की सुबह ब्रह्ममुहूर्त में उठकर शौच आदि कार्यों से निवृत्त होकर नदी के तट पर जाकर आचमन करें तथा सूर्योदय के समय शरीर पर मिट्टी लगाकर स्नान करें। इसके बाद पुन: आचमन कर शुद्ध वस्त्र धारण करें और सप्ताक्षर मंत्र- ॐ खखोल्काय स्वाहा से सूर्यदेव को अर्घ्य दें।*
🌞 *इसके बाद भगवान सूर्य को लाल फूल, लाल वस्त्र व रक्त चंदन अर्पित करें। धूप-दीप दिखाएं तथा पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। अंत में हाथ जोड़कर सूर्यदेव से प्रार्थना करें। इसके बाद नीचे लिखे शिव प्रोक्त सूर्याष्टक का पाठ करें-*
🌷 *आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर।*
*दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर मनोस्तु ते।।*
*सप्ताश्चरथमारूढं प्रचण्डं कश्यपात्ममज्म।*
*श्वेतपद्मधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।*
*लोहितं रथमारूढं सर्वलोकपितामहम्।*
*महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यम्।।*
*त्रैगुण्यं च महाशूरं ब्रह्मविष्णुमहेश्वरम्।*
*महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यम्।।*
*बृंहितं तेज:पुजं च वायु माकाशमेव च।*
*प्रभुं च सर्वलोकानां तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।*
*बन्धूकपुष्पसंकाशं हारकुण्डलभूषितम्।*
*एकचक्रधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।*
*तं सूर्यं जगत्कर्तारं महातेज: प्रदीपनम्।*
*महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।*
*तं सूर्य जगतां नाथं ज्ञानविज्ञानमोक्षदम्।*
*महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणामाम्यहम्।।*
🙏🏻 *इस प्रकार सूर्य की उपासना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।*
🌿 खुककला मुनक्का के उपाय खांसी में

🍇 1. खुककला + मुनक्का + शहद का मिश्रण

विधि:

5–6 मुनक्के के बीज निकाल लें।

1/2 चम्मच खुककला पाउडर (यह जड़ी-बूटी होती है, जिसे “खुककला” या “खुरासानी अजवायन” भी कहते हैं) लें।

दोनों को मिलाकर 1 चम्मच शहद के साथ खाएँ।

दिन में 2 बार — सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले।

लाभ:
✅ सूखी खांसी में तुरंत राहत
✅ गले की खराश, जलन और सूजन कम करता है
✅ फेफड़ों में जमी सूखापन को नम करता है

🥛 2. मुनक्का दूध (खुककला पाउडर मिलाकर)
विधि:
5 मुनक्के दूध में उबालें।
जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो इसमें 1 चुटकी खुककला पाउडर डालें।
हल्का गुनगुना करके पी लें।
लाभ:
रात में खांसी और गले की खुजली को शांत करता है।
नींद भी अच्छी आती है।
🍵 3. खुककला और तुलसी का काढ़ा
विधि:
1/2 चम्मच खुककला
4–5 तुलसी के पत्ते
1/2 चम्मच अदरक का रस
1 कप पानी में उबालें, जब आधा रह जाए तो गुनगुना पीएं।
लाभ:
गले की सफाई, बलगम की समस्या और पुरानी खांसी में बहुत उपयोगी।
⚠️ सावधानी
खुककला गरम तासीर वाली होती है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में लें (1/2 चम्मच से अधिक नहीं)।
बच्चों को देने से पहले आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🙏🌹🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🌷🙏जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आपका जन्मदिन: 26 अक्टूबर

26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष :2027, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
व्यापार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।

करियर: नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे।

परिवार और सेहत: राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहने वाला है, लेकिन आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा, फिर भी आप अपने कामों को मजबूती से करने में डटे रहेंगे। संतान के भविष्य को लेकर कुछ चिंताएं सता सकती है, जिसके लिए आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट भी करने की सोचेंगे। आपका कोई परिजन आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है। आपकी किसी बात को लेकर अपने पिताजी से अनबन होने की संभावना है।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी से चल रही अनबन भी दूर होगी और दोनों एक दूसरे के करीब आएंगे। आप कहीं बाहर भी घूमने-फिरने जा सकते हैं, लेकिन आपको माता-पिता की भावनाओं का भी सम्मान करना होगा, इसलिए उनसे कोई ऐसी बात ना बोले, जो उन्हें बुरी लगे। आप लोगों से काम से काम मतलब रखें, नहीं तो वह आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। काम के सिलसिले में आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। संतान की पढ़ाई-लिखाई में कोई समस्या खड़ी हो सकती है, जिसको लेकर आप उनके गुरुजनों से सलाह मशवरा अवश्य करें। आप किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ ना बढ़ाएं, नहीं तो आपका धन डूब सकता है।

कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप आय से ज्यादा खर्च करेंगे, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएंगे। दोस्तों और सहकर्मियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी आय को बढ़ाने पर पूरा ध्यान दें। आपको अत्यधिक मेहनत करके ही अपने कामों को करना होगा। किसी दूसरे पर डिपेंड रहने से वह लटक सकते हैं। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप किसी अजनबी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। बिजनेस के कामों में कोई बदलाव सोच समझ कर करें।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: पीला
आज आपको लेन देन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतनी होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी पूजा पाठ का आयोजन अपने घर में कर सकते हैं। आप कुछ कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसे पूरा करने में आपको अपने भाइयों से मदद लेनी होगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको बाहर के खाने-पीने से थोड़ा परहेज रखना बेहतर रहेगा।

कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी आय बढ़ने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप अपने खर्च भी आसानी से कर पाएंगे। परिवार में भी शांति भरा माहौल रहेगा। आपके बॉस को आपके दिए गये सुझाव आपको पसंद आएंगे, लेकिन आज पड़ोस में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जो आपको समस्या देगी, इसलिए आप चुप रहे तो ही बेहतर रहेगा।

तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों को निपटने की कोशिश करें। आपको किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई फैसला बहुत ही सोच समझकर लेना होगा। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप किसी प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश करेगा। आप किसी की बातों पर जल्दी भरोसा ना करें।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। राजनीति में आपको एक नई पहचान मिलेगी और किसी सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा कर अवश्य करेंगे। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से आप काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। यदि कोई समस्या होगी, तो उसे आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: लाल
आज आपकी आय बढ़ने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें, नहीं तो आने वाले समय में उन्हें अत्यधिक मेहनत करनी होगी। आज आपको आपने किसी मित्र की याद सता सकती है। किसी बात को लेकर यदि कोई मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें।

मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: ग्रे
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका सरकारी काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे और आप अपने अटके हुए धन को भी निकलने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चले, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। आप छोटे बच्चों के लिए कुछ चीज लेकर आ सकते हैं। बिजनेस में भी आपको अच्छे बेनिफिट मिलेंगे। कोई इंवेस्टमेंट आप किसी एक्सपर्ट की राय से करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। राजनीति में आपको किसी नए पद की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपकी शौक-मौज की चीजों में इजाफा होगा।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आज आपके सामने प्रॉपर्टी को लेकर नए-नए प्लान आएंगे, जो आपको अच्छा लाभ देंगे। भाई-बहनों का भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा और आप घर बाहर के कामों में तालमेल बनाकर चलना होगा। पार्टनरशिप में कोई काम करने की प्लानिंग कर सकते हैं।

🌻🌻🌻🌻कथा व्यास भागवत किंकर वाणी विलास कक्त्वान कृष्ण शास्त्री श्रीधाम अयोध्या जी 🌸🌸🌸
वैदिक यज्ञ अनुष्ठान पुराण वाचन कथाओं के लिए संपर्क सूत्र 🌸मो.8859025255////9760453629

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *